करीब दो साल के लंबे इंतजार के बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज मयंक यादव ने ऐसा आगाज किया, जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की होगी। जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेले जा रहे पहले T20I मुकाबले में मयंक ने अपनी पहली ही गेंद पर विकेट लेकर इतिहास रच दिया। उनकी रफ्तार और सटीक लाइन के सामने जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट टिक नहीं सके और भारत को मुकाबले की पहली गेंद पर ही बड़ी सफलता मिल गई।
पहली ही गेंद पर ब्रायन बेनेट को बनाया शिकार
श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और नई गेंद मयंक यादव को सौंपी। उन्होंने अपनी पहली ही डिलीवरी पर बेनेट को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच कराया। हालांकि, मैदान पर मौजूद अंपायर ने शुरुआत में आउट नहीं दिया, लेकिन ईशान किशन को यकीन था कि बल्ले का किनारा लगा है। उनकी सलाह पर कप्तान श्रेयस अय्यर ने DRS लिया और रिप्ले में बल्ले का किनारा दिखाई देने के बाद फैसला भारतीय टीम के पक्ष में गया।
इस विकेट के साथ मयंक यादव ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया। वह T20I मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले भारत के केवल तीसरे गेंदबाजबन गए। उनसे पहले यह उपलब्धि अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या हासिल कर चुके हैं। अर्शदीप ने 2024 T20 वर्ल्ड कप में अमेरिका के खिलाफ न्यूयॉर्क में पहली गेंद पर विकेट लिया था, जबकि हार्दिक पंड्या ने 2025 एशिया कप में पाकिस्तान के सैम अयूब को मुकाबले की पहली गेंद पर आउट किया था।
ऐसा करने वाले बने चौथे भारतीय बॉलर
इतना ही नहीं, मयंक ने एक और खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। उन्होंने अपने पिछले T20I मुकाबले में भी पारी की पहली गेंद पर विकेट लिया था। अक्टूबर 2024 में हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने परवेज हुसैन एमोन को पहली ही गेंद पर पवेलियन भेजा था। अब जिम्बाब्वे के खिलाफ भी पहली गेंद पर विकेट लेकर वह T20I पारी की पहली गेंद पर दो बार विकेट लेने वाले भारत के चौथे गेंदबाज बन गए हैं। इस सूची में सबसे आगे भुवनेश्वर कुमार हैं, जिन्होंने तीन बार यह कारनामा किया है। वहीं, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह और अब मयंक यादव दो-दो बार पहली गेंद पर विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें:
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.