2027 विश्व कप के लिए अभिनव मुकुंद द्वारा चुनी गई टीम पर आकाश चोपड़ा ने रेटिंग दी है। उन्होंने अभिनव द्वारा बनाई गई टीम को लेकर कुछ नामों में असहमति जताई है और 10 में से इतनी रेटिंग दी है। देखिए पूरी टीम।
अभिनव मुकंद द्वारा WC 2027 के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम
ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुदंर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरुनूर बराड़, शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह।
आकाश चोपड़ा ने दी रेटिंग
अभिनव मुकुंद की इस 15 सदस्यीय टीम को अब आकाश चोपड़ा ने रेटिंग दी है। उन्होंने 10 में 8 अंक इस टीम को दिए हैं और अच्छा बताया है। एक्स पर शॉर्ट वीडियो शेयर करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा- “इस टीम में पहले 7 पर रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या होंगे जबकि 8वें नंबर पर हर्षित राणा खेलेंगे। हर्षित के अलावा अभिवन की टीम में तेज गेंदबाज के रूप में प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और गुरनूर बरार हैं। हालांकि, अर्शदीप सिंह इस टीम में नहीं है और मैं लेफ्ट आर्म का विकल्प मिस कर रहा हूं।” आकाश ने यह भी कहा कि “नीतिश कुमार रेड्डी और रविंद्र जडेजा को भी में इस टीम ने मिस कर रहा हूं।” आकाश ने कहा कि “इस टीम को मैं 10 में से 8 अंक दूंगा।” उन्होंने टॉप-5 में निर्विवाद रूप से सहमति जताई। हालांकि, यशस्वी जायसवाल का नाम आकाश चोपड़ा ने भी नहीं लिया। भुवनेश्वर को तो भूल ही गए। मोहम्मद शमी का भी कोई जिक्र नहीं हुआ।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.