कर्नाटक के उडुपी जिले के मुदरंगडी इलाके में व्यापारी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गयी, मृतक की पहचान 55 साल के डेविड डी’सूज़ा के रूप में हुई है जो कि पूर्व में कांग्रेस पार्टी से ग्राम पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पुलिस के मुताबिक दोपहर 3 बजे के करीब मोटरसाइकिल पर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी, हमलावरों ने तीन राउंड फायर किया जिसमें एक गोली उनके सिर पर लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल को अपने नियंत्रण में लेते हुए डिसूजा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना दिनदहाड़े हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई, प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार हत्या का कारण व्यक्तिगत या व्यावसायिक विवाद हो सकता है। संदिग्धों की तलाश जारी है और क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। इस घटना से व्यापारिक समुदाय में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। खबर अपडेट हो रही है…
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.