श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच को लेकर बड़ा ऐलान किया है। बोर्ड ने कहा है कि भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज के दौरान दर्शकों को मुफ्त प्रवेश दिया जाएगा।
दर्शकों को मुफ्त में मिलेगी एंट्री
श्रीलंका क्रिकेट ने एक विज्ञप्ति में कहा ,” श्रीलंका क्रिकेट यह घोषणा करता है कि भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज के दौरान दर्शकों को मुफ्त प्रवेश दिया जाएगा जिससे क्रिकेटप्रेमियों को विश्व स्तरीय टेस्ट क्रिकेट देखने का मौका मिलेगा।”
भारत और श्रीलंका की टीमों के बीच पहला मैच गॉल स्टेडियम पर होगा जबकि दूसरा टेस्ट कोलंबो में 23 से 27 अगस्त के बीच खेला जायेगा। श्रीलंका में टेस्ट क्रिकेट देखने दर्शक कम ही आते हैं । पहले भी भारतीय टीमों ने खाली स्टेडियमों में मैच खेले हैं। पिछले दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर 0–2 की निराशाजनक हार के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में यह भारत का पहला मुकाबला होगा।
श्रीलंका के बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन
भारत के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन श्रीलंका ने पहली पारी में आठ विकेट पर 363 रन बनाये । श्रीलंका के युवा बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को दबाव में ला दिया लेकिन कुलदीप यादव की अगुवाई में स्पिनरों ने आखिरी सत्र में वापसी की। मैच को प्रथम श्रेणी दर्जा हासिल नहीं है लिहाजा हर टीम को पहले और दूसरे दिन 90 ओवर और आखिरी दिन 45 . 45 ओवर मिलेंगे। पहले दिन आफ स्पिनर सारांश जैन ने 11 ओवर में 54 रन दिये लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिले। कुलदीप ने 18 ओवर में 76 रन देकर दो विकेट लिये जबकि मानव सुतार ने 11 ओवर में 30 रन देकर एक विकेट चटकाया। रविंद्र जडेजा ने 15 ओवर में 64 रन देकर दो विकेट लिए।
पांच सप्ताह बाद लाल गेंद से तेज रहे तेज गेंदबाजों को लय में आने में समय लगा जबकि स्पिनर भी खतरनाक नहीं दिख रहे थे । लय में दिख रहे कुलदीप के आने के बाद तस्वीर बदली। पहले दिन का खेल श्रीलंका के युवा बल्लेबाजों के नाम रहा। सलामी बल्लेबाज निशान फर्नांडो (65 गेंद में 66 रन) ने भारत के सीनियर तेज गेंदबाजों मोहम्मद सिराज (13 ओवर में 44 रन) और प्रसिद्ध कृष्णा (आठ ओवर में 32 रन) को बखूबी खेला।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.