सरफराज खान ने भारतीय टीम में वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर की है। सरफराज भारतीय टेस्ट टीम से काफी समय से बाहर हैं।
सरफराज खान ने शेयर की पोस्ट
सरफराज खान भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का हिस्सा थे, जहां बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में टीम को 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था। सरफराज ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर 2019 की तेलुगु फिल्म ‘जर्सी’ की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, ”मैं शायद फिट नहीं बैठूं, लेकिन मेरा पास जो भी है, पूरी ताकत से लड़ूंगा।” सरफराज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में 150 रन की पारी खेली थी। हालांकि भारत को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। शतकीय पारी के बाद सरफराज रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखे। इसके बाद भी वह टीम का हिस्सा रहे और ऑस्ट्रेलिया भी गए। हालांकि उसके बाद वह टीम से बाहर हो गए। इसके बाद उन्हें दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए भी नजरअंदाज किया गया।
भारतीय टीम इस समय कोलंबो में तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेल रही है। भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। भारत करीब 9 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट मैच खेलने उतरेगा। इससे पहले 2017 में भारत ने 3-0 से सीरीज जीती थी। विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने पहला मैच 304 रनों और दूसरा मैच पारी और 53 रनों से जीता था। तीसरा ममैच पारी और 171 रनों से अपने नाम किया था। भारत और श्रीलंका के बीच करीब चार साल बाद टेस्ट सीरीज हो रही है। इससे पहले मार्च 2022 में भारत ने 2-0 से टेस्ट सीरीज जीती थी।
सरफराज दलीप ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे, जहां वह वेस्ट जोन टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। ऋतुराज गायकवाड़ टीम के कप्तान हैं। जबकि अनुभवी बाएं हाथ के स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर शम्स मुलानी को वाइस-कैप्टन बनाया गया है।
वेस्ट जोन स्क्वॉड: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शम्स मुलानी (उप-कप्तान), हार्विक देसाई (विकेट कीपर), उर्विल पटेल (विकेट कीपर), जयमीत पटेल, पृथ्वी शॉ, शिवालिक शर्मा, सिद्धार्थ देसाई, सरफराज खान, मुशीर खान, अतीत सेठ, और शारदेश चौधरी, तनुश कोकुश्पा,
रिज़र्व खिलाड़ी: जय गोहिल, आर्या देसाई, अर्शिन कुलकर्णी, महेश पिठिया, विशाल जायसवाल और राजवर्धन हंगरगेकर।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.