अदरक-लहसुन का पेस्ट लगभग हर सब्जी का स्वाद बढ़ाने का काम करता है। बाजार वाले पेस्ट में मिलावट होने के कारण अब लोग इसे घर पर बनाने लगे हैं लेकिन स्वाद कई बार परफेक्ट नहीं मिलता। आज हम आपको अदरक-लहसुन का पेस्ट बनाने का सही रेशियो बताने जा रहे हैं।
अदरक-लहसुन पेस्ट के लिए कितना रेशियो होगा सही
अदरक-लहसुन का पेस्ट बनाना कोई रॉकेट साइंस नहीं है बस आपको सही अनुपात का पता होना चाहिए और उसी के अनुसार दोनों चीजें लेनी हैं। आपको बैलेंस पेस्ट बनाने के लिए 100 ग्राम अदरक, 200 ग्राम लहसुन लेना है। इस रेशियो में लहसुन का फ्लेवर थोड़ा ज्यादा रहता है, जबकि अदरक उसकी तीखापन और खुशबू को बैलेंस करता है। लेकिन आप अपने स्वाद के हिसाब से इस अनुपात को थोड़ा कम या ज्यादा कर सकते हैं।
ऐसे बनाएं दुकान जैसा अदरक-लहसुन पेस्ट
सबसे पहले अदरक को अच्छे से धोकर छील लीजिए। उसके कोनों में मिट्टी न रहे वरना पेस्ट में खिसकन रहेगी। साथ में लहसुन की कलियों से छिलका उतार लें और टुकड़ों में काट लें। अब मिक्सर में दोनों चीजों को डालकर पीसना है। ध्यान रखें कि इस पेस्ट को बिना पानी के पीसना है, अगर पीसने में मुश्किल हो तो हल्का सा तेल डाल सकते हैं। इससे पेस्ट की कंसिस्टेंसी स्मूद रहेगी और ये ज्यादा गीला नहीं बनेगा। अगर आप पानी डालते हैं, तो पेस्ट गीला हो जाएगा और ये जल्दी खराब भी हो सकता है।
पेस्ट का रंग काला होने से कैसे बचाएं
अगर अदरक-लहसुन का पेस्ट बनाने के बाद काला पड़ जाता है, तो उसे किसी एयरटाइट शीशी में रखें। साथ ही निकालने के लिए हमेशा चम्मच का इस्तेमाल करें। बाजार वाले पेस्ट में कुछ और चीजों को मिलाया जाता है, जिससे उसका कलर नहीं बदलता है।
स्टोर कैसे करें
अदरक-लहसुन के पेस्ट को उतना ही बनाएं, जितना हफ्ते भर में खत्म हो जाए। ज्यादा पेस्ट बना लेंगे तो वह खराब हो जाएगा। इसे किसी सूखी एयरटाइट शीशी या डिब्बी में स्टोर करें और फ्रिज में रख दें। सब्जी में डालने से 15 मिनट पहले फ्रिज से बाहर निकाल लें। ऐसे आपका पेस्ट करीब 7-8 दिनों तक आसानी से चल जाएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.