नेचर लवर्स घूमने फिरने के लिए ऐसी जगहों को खोजते हैं जहां पर वह प्रकृति से करीब से जुड़ सके। अगर आपको फल और सब्जियों की खेती देखने में मजा आता है तो आपको आने वाले महीनों में सेब के बागान देखने के लिए जाना चाहिए। यहां देखिए 5 जगह जो सेब के बागान के लिए फेमस हैं।
सेब के बागों के लिए फेमस हैं ये 5 जगह
1) शिमला
छुट्टियों में घूमने फिरने के लिए शिमला एक बेहतरीन जगह है। इस जगह को पहड़ों की रानी कहा जाता है। घूमने फिरने के लिहाज से देखें तो इस जगह पर काफी सारी प्लेसिस हैं। शिमला की भीड़-भाड़ वाली सड़कों से दूर, भारत के कुछ सबसे शांत और मशहूर फलों के बागान मौजूद हैं। शिमला के सेब दुनियाभर में फेमस हैं। यहां सेब के खूबसूरत बाग देखने और उनका आनंद लेने के लिए आप कोटगढ़, थानदार, मशोबरा और कुफरी जैसे फेमस इलाकों में जा सकते हैं।
2) रामगढ़
भारत में सेब के बागान देखने के लिए रामगढ़ भी एक बेहतरीन जगह है। इस जगह को भारत का ‘फ्रूट बाउल’ यानी फलों का कटोरा कहा जाता है क्योंकि यहां सबसे मशहूर फलों के बागान हैं। चाहे सेब की खेती हो, आड़ू की खेती हो या खुबानी की रामगढ़ में सब कुछ होता है। ऊंचाई पर बसा रामगढ़ शहर टूरिज्म की भीड़-भाड़ से दूर है। इसलिए, यहां सेब की खेती और यहां मिलने वाली शांति और सुकून का अनुभव करने आप जा सकते हैं। इस जगह पर पहुंचने के लिए सबसे पास एयरपोर्ट पंतनगर एयरपोर्ट है, जो रामगढ़ से 76 किमी दूर है और सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन काठगोदाम है।
3) मुक्तेश्वर
मुक्तेश्वर भगवान शिव का फेमस मंदिर है। रोजाना की लाइफ और भागदौड़ भरे रूटीन से कुछ दिन का ब्रेक लेने के लिए ये अच्छी जगह है। दोस्तों या परिवार के साथ वीकेंड पर घूमने के लिए मुक्तेश्वर एक शानदार जगह है। मुक्तेश्वर में सेब के खूबसूरत बाग देखने के लिए आप स्नो व्यू ऑर्चर्ड और एपीएन नायल एप्पल गार्डन्स जा सकते हैं।
4) चौबटिया
रानीखेत के मशहूर शहर से 10 किलोमीटर दूर चौबटिया में भारत के कुछ सबसे मशहूर सेब के बागान हैं। हिमालय का यह शांत शहर अपने खूबसूरत नजारों से आपका मन मोह लेगा। यहां पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी एयरपोर्ट पंतनगर एयरपोर्ट है, जो चौबटिया से 110 किलोमीटर दूर है। यहां से सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन काठगोदाम है। चौबटिया में सेब के बाग देखने के लिए आपको उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में रानीखेत से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित चौबटिया गार्डन जाना होगा।
5) श्रीनगर
जम्मू-कश्मीर राज्य की राजधानी श्रीनगर भारत में सेब के बागों वाले सबसे फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। श्रीनगर के सेब सबसे मीठे माने जाते हैं। श्रीनगर और उसके आस-पास सेब के खूबसूरत बाग देखने के लिए आप बतापोर और नौगाम के लोकल बागों में जा सकते हैं।
बगीचे में सेब देखने के लिए कौन सा महीना है बेस्ट
सितंबर का महीना सेब के बागों में घूमने के लिए सबसे अच्छा समय है। इस समय पर बागानों में खूब पके हुए सेब दिखाई देते हैं और कई जगह इन्हें तोड़ना भी शुरू हो जाता है। वहीं अक्टूबर में देर से पकने वाली किस्मों के लिए अच्छा समय होता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.