रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की शानदार और ऐतिहासिक जीत पर विराट कोहली ने एक्स पर चार तस्वीरों के साथ 17 शब्दों का पोस्ट डाला है। पोस्ट में उन्होंने लिखा ‘हमने पिछले साल खुद से एक सवाल पूछा था- क्या हम लगातार जीत हासिल कर सकते हैं? और हम फिर से यहां हैं।’ विराट के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
विराट ने पोस्ट में ट्रॉफी के साथ अलग-अलग पोज में फोटो डाले हैं। इस पोस्ट में उनके साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार के अलावा, कुणाल पांड्या, जितेश शर्मा और देवदत्त पडिक्कल मौजूद हैं।
विराट कोहली का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस पर फैंस जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक फैंस ने लिखा ‘दूसरी बार अच्छा रहा… इसलिए हमें अगले साल तीसरी बार भी ऐसा करना होगा।’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘पिछले साल यह एक सवाल था। इस साल यह एक बयान है। “क्या आरसीबी एक भी मैच जीत सकती है?” से लेकर “क्या कोई आरसीबी को रोक सकता है?” तक। क्या शानदार सफर रहा! क्या उलटफेर हुआ, क्या टीम थी, क्या सीजन रहा’
फाइनल में कोहली ने खेली ‘विराट’ पारी
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.