“RR का तलाकशुदा क्रिकेटर करता था मैसेज”
हाल ही में एक पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान नेहल से पूछा गया कि क्या कभी किसी क्रिकेटर ने उन्हें मैसेज करके लाइन मारने की कोशिश की है? इस पर नेहल ने हंसते हुए चौंकाने वाला जवाब दिया।
उन्होंने बताया कि एक क्रिकेटर है जिसने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज किए थे। नेहल ने नाम बताने से तो इनकार कर दिया, लेकिन लोगों को हिंट देते हुए कहा- “वह क्रिकेटर राजस्थान रॉयल्स (RR) का है, उसका तलाक हो चुका है और वह बहुत ज्यादा मशहूर भी नहीं है।”
मैसेज में क्या लिखता था क्रिकेटर?
नेहल ने इस बात का भी खुलासा किया कि वह क्रिकेटर उन्हें किस तरह के मैसेज करता था। उन्होंने बताया कि वह अक्सर उनकी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रिप्लाई करता था और उन्हें ‘हॉट’, ‘खूबसूरत’ और ‘प्रीटी’ कहकर बुलाता था।
जब नेहल से पूछा गया कि क्या उन्होंने जवाब दिया, तो एक्ट्रेस ने कहा, “अगर मैं रिप्लाई करूंगी, तो वह फिर से मैसेज करना शुरू कर देगा। मुझे उससे बात ही नहीं करनी थी।” बात ना बढ़ाने और पीछा छुड़ाने के लिए नेहल ने उस क्रिकेटर को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया।
सोशल मीडिया पर शुरू हुआ कयासों का दौर
जैसे ही नेहल के इस इंटरव्यू की क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, क्रिकेट फैंस ने जासूस बनकर उस खिलाड़ी की पहचान खोजने की कोशिश शुरू कर दी। लोग सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और अलग-अलग क्रिकेटर्स का नाम ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा: “क्या वो शिमरॉन हेटमायर है या फिर तुषार देशपांडे?”
एक अन्य यूजर ने कहा: “युजवेंद्र चहल भी तो RR में था।”
तीसरे ने मजाक में लिखा: “चहल भाई, कहीं ये तुम तो नहीं हो?”
गुजराती एक्टर पर भी लगा चुकी हैं आरोप
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब नेहल ने इस तरह का कोई खुलासा किया है। कुछ दिनों पहले उन्होंने गुजराती एक्टर करण जोशी पर सरेआम आरोप लगाया था कि करण ने उन्हें इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक मैसेज भेजे थे।
नेहल ने सबूत के तौर पर चैट के स्क्रीनशॉट और वीडियो भी शेयर किए थे। हालांकि, विवाद बढ़ने पर करण जोशी ने सफाई देते हुए कहा था कि उनका अकाउंट हैक हो गया था। नेहल ने यह दावा भी किया था कि कुछ लोगों ने उन पर दबाव डालकर पोस्ट डिलीट करवाने और चुप रहने के लिए कहा था।
फिलहाल इस मिस्ट्री क्रिकेटर का असली नाम सामने नहीं आया है, लेकिन नेहल के इस खुलासे ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस जरूर छेड़ दी है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.