Cheteshwar Pujara’s all-time teammates XI: चेतेश्वर पुजारा ने अपनी ऑल-टाइम टीममेट्स इलेवन में पांच एक्टिव और छह रिटायर प्लेयर को शामिल किया है। पुजारा ने पिछले साल संन्यास लिया था।
पुजारा ने खुद को इस नंबर पर रखा
पुजारा ने ऑल-टाइम टीममेट्स इलेवन का खुलासा क्रिकइंफो द्वारा शेयर किए गए वीडियो में किया। पुजारा ने सिर्फ उन्हें खिलाड़ियों चुना, जो उनके 13 साल के करियर में टीममेट्स रहे। उन्होंने राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग को ओपनर के रूप में रखा। द्रविड़ ने 1996-2012 से तक 13265 रन बनाए। पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज सहवाग ने 2001 से 2013 के दौरान 103 टेस्ट में 8503 रन जुटाए। दिलचस्प बात यह है कि पुजारा ने खुद को तीसरे नंबर पर रखा, जो उनकी और द्रविड़ की पसंदीदा जगह थी। द्रविड़ के बाद टेस्ट में पुजारा को भारत की ‘द वॉल’ कहा गया
सचिन के बाद कोहली को दी जगह
पुजारा ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को चार और सुपरस्टार क्रिकेटर विराट कोहली पांचवें नंबर पर रखा। सचिन ने 24 साल के करियर में 200 टेस्ट खेले और 15921 रन बनाए, जो सर्वाधिक हैं। कोहली ने 123 टेस्ट में 9230 रन जोड़े। 37 वर्षीय कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्याल ले चुके हैं। वह सिर्फ भारत के लिए वनडे में एक्टिव हैं। पुजारा ने वीवीएस लक्ष्मण को रहाणे की जगह छठे नंबर पर जगह दी। लक्ष्मण ने 134 टेस्ट में 8781 रन बटोरे। बता दें कि पुजारा अपने टेस्ट करियर का ज्यादातर हिस्से में रहाणे के साथ खेले। रहाणे ने जुलाई 2026 में इंटरनेशनल रिटायरमेंट लिया।
इलेवन में दो स्पिनर और दो पेसर
ऋषभ पंत ने विकेटकीपर के तौर पर धोनी के बजाय ऋषभ पंत को तरजीह दी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में पंत के साथ कुछ शानदार पार्टनरशिप की थीं। पुजारा ने बॉलिंग अटैक में रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन के रूप में दो स्पिनर को चुना। उन्होंने जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को पेसर के तौर पर शामिल किया। उन्होंने तेज गेंदबाद ईशांत शर्मा को 12वें खिलाड़ी के रूप में चुना। पुजारा ने कहा, ”इसके अलावा मैं एक और सीमर चुनूंगा। नंबर 12 पर इशांत शर्मा हैं। कंडीशन को देखते हुए मैं 3 सीमर के साथ जा सकता हूं। मैंने तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर को शामिल नहीं किया है लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो मैं लिस्ट में हार्दिक को चुन सकता हूं।”
चेतेश्वर पुजारा की ऑल-टाइम टीममेट्स XI: राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, चेतेश्वर पुजारा, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, वीवीएस लक्ष्मण, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.