Virat Kohli: टीम इंडिया के ‘रन मशीन’ विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में शानदार पारी खेलते हुए 66 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 65 रन बनाए। विराट कोहली ने 65 रनों की पारी खेलते ही इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
विराट कोहली ने टीम इंडिया के पूर्व और दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब कोहली इस लिस्ट में टॉस पर पहुंच गए हैं। वहीं, ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर तीसरे पायदान पर मौजूद हैं।
इंग्लैंड में सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय रन बनने वाले भारतीय खिलाड़ी
इंग्लैंड में सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय रन बनने वाले भारतीय खिलाड़ी की लिस्ट में सबसे टॉप पर विराट कोहली 2646 रन के साथ मौजूद हैं। उसके बाद राहुल द्रविड 2645 रन के साथ दूसरे स्थान पर, तीसरे नंबर पर 2626 रन के साथ सचिन तेंदुलकर और चौथे नंबर पर 2308 रन के साथ रोहित शर्मा मौजूद हैं।
इंग्लैंड में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले भारतीय
दूसरे अधिक अधिक इंटरनेशनल मैच खेलने वाले बने (भारतीय खिलाड़ी)
इंग्लिश के खिलाफ दूसरे वनडे में मैदान पर उतरते ही ‘किंग कोहली’ भारत के लिए सबसे अधिक इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। भारत की तरफ से टेस्ट, वनडे और टी20 में सबसे अधिक सचिन तेंदुलकर 664 मैच के साथ टॉप पर बने हुए। वहीं, विराट कोहली दूसरे सबसे अधिक 561 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.