Vaibhav Sooryavanshi in 2026 Knockouts Match: युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने 2026 में नॉकआउट मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है। वह फिलहाल दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन के लिए खेल रहे हैं।
2026 में आठवीं बार किया ये कारनामा
सलामी बल्लेबाज सूर्यवंशी का 2026 में नॉकआउट मैचों में जमकर बल्ला गरज रहा है। उन्होंने मौजूदा साल में नॉकआउट में आठवीं बार 40 प्लस स्कोर बनाने का कारनामा अंजाम दिया है। उन्होंने अब तक आठ पारियों में 706 रन जुटाए हैं, जिसमें एक शतकीय और पांच 50 प्लस पारियां हैं। सूर्यवंशी ने 2026 में अपना पहला नॉकआउट मैच अंडर-19 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के विरुद्ध खेला था। उन्होंने तब सेमीफाइनल में 33 गेंदों में 68 रन बटोरे। सूर्यवंशी ने टूर्नामेंट के फाइनल में इंग्लैंड की बखिया उधेड़ी। उन्होंने 80 गेंदों में 15 चौकों और 15 छक्कों की मदद से 175 रनों की पारी खेली। भारत ने 411/9 का स्कोर बनाया और 100 रनों से जीतकर चैंपियन बना।
वैभव सूर्यवंशी DT सेमीफाइनल में चमके
सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में लगातार दो नॉकआउट मैचों में शतक से चूके। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों में 97 रन जुटाए। सूर्यवंशी ने क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस के सामने 47 गेंदों में 96 रनों का योगदान दिया। हालांकि, राजस्थान टीम को 214/6 का स्कोर खड़ा करने के बावजूद गुजरात के हाथों हार झेलनी पड़ी। उन्होंने श्रीलंका ए के खिलाफ वनडे टाई सीरीज के फाइनल में 20 गेंदों में 94 रनों की आतिशी पारी खेली। सूर्यवंशी दलीफ ट्रॉफी सेमीफाइनल में भी चमके। उन्होंने सेंट्रल जोन के विरुद्ध पहली पारी में 92 और दूसरी पारी में 40 रनों का योगदान दिया। वह दलीप ट्रॉफी इतिहास में सबसे कम उम्र में फिफ्टी जड़ने वाले प्लेयर बन चुके हैं। उन्होंने लक्ष्मण सिंह का 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था। वहीं, सूर्यवंशी का अब फाइनल में भी बल्ला चला है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.