फातिमा सना बतौर कप्तान टी20 इंटरनेशनल में शुरुआती 6 ओवर में तीन विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं हैं। उन्होंने दूसरी बार ये रिकॉर्ड अपने नाम किया।
फातिमा ने हीली मैथ्यूज के रिकॉर्ड की बराबरी की
हीली मैथ्यूज ने भारत के खिलाफ मुकाबले में पावरप्ले में तीन खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। इसी के साथ वह महिला टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान शुरुआती 6 ओवर में कम से कम तीन विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं हैं। उन्होंने दूसरी बार ये कारनामा किया है। इसके साथ ही उन्होंने वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, जोकि दो बार ये कमाल दिखा चुकी हैं। टी20 क्रिकेट में 12 बार कप्तानों ये रिकॉर्ड बनाया है, हालांकि फुल मेंबर टीम की कप्तानों ने पांच बार ऐसा किया है। हेली मैथ्यूज और फातिमा सना ने 2-2 बार और चमारी अटापट्टू ने एक बार ऐसा किया है।
उपलब्ध आंकड़ो के मुताबिक बतौर पाकिस्तानी गेंदबाज टी20 इंटरनेशनल में शुरुआती 6 ओवर में तीन या उससे अधिक विकेट लेने रिकॉर्ड फातिमा के नाम है। उन्होंने दूसरी बार ऐसा किया। इससे पहले जिम्बाब्वे महिला के खिलाफ उन्होंने सात रन देकर तीन विकेट लिए थे। उनके अलावा सादिया इकबाल ने भी जिम्बाब्वे मैच में 20 रन देकर विकेट लिए थे। फातिमा ने भारत खिलाफ तीन ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल के विकेट चटकाए।
बल्लेबाजी करने का फैसला गलत नहीं था
पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने अपनी टीम के खराब प्रदर्शन के बावजूद कहा कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला गलत नहीं था, क्योंकि उनकी टीम के पास अच्छा गेंदबाजी आक्रमण था। उन्होंने कहा, ”हमारी पारी में पूरी तरह पतन हो गया। विकेट नई थी और हम अधिक से अधिक रन बनाना चाहते थे, क्योंकि हमारी गेंदबाजी अच्छी है।”
फातिमा पाकिस्तान की एकमात्र गेंदबाज रहीं, जिन्होंने प्रभाव छोड़ा और भारत के तीन विकेट जल्दी चटकाए। उन्होंने कहा, ”मेरे तीन विकेट लेने से कोई फर्क नहीं पड़ता। हम अपने आखिरी मुकाबले में अच्छी क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.