ईशान किशन ने हाल ही में आईसीसी रैंकिंग में 900 रेटिंग पार की। वह टी20 रैंकिंग में फिलहाल नंबर-1 पर है। आज हम आपके लिए उन भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्होंने आईसीसी रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग्स हासिल की।
विराट कोहली नंबर-1
विराट कोहली आईसीसी रैंकिंग में भारत के लिए सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल करने वाले बल्लेबाज हैं। टेस्ट में उन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 937 की रेटिंग हासिल की थी। कोहली एकमात्र भारतीय हैं, जो टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में 900 पार की रेटिंग हासिल कर चुके हैं। जी हां, वनडे में वह 911 और टी20 में 909 की हाईएस्ट रेटिंग तक पहुंचे थे। फिलहाल किंग कोहली टेस्ट और टी20 जैसे फॉर्मेट्स को अलविदा कह चुके हैं और अब सिर्फ वनडे क्रिकेट में हीं एक्टिव हैं। कोहली का अगला मिशन 2027 वर्ल्ड कप जीतना है।
सुनील गावस्कर से आगे अभिषेक शर्मा
इस लिस्ट में भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा लीजेंड सुनील गावस्कर से आगे हैं। गावस्कर ने अपने करियर में हाईएस्ट रेटिंग टेस्ट में हासिल की थी। आईसीसी रैंकिंग में वह अपने करियर में सर्वश्रेष्ठ 916 रेटिंग हासिल कर पाए थे, जबकि अभिषेक शर्मा 931 रेटिंग के साथ दूसरे पायदान पर हैं। वह काफी समय तक टी20 के नंबर-1 बल्लेबाज रहे थे। फिलहाल वह दूसरे पायदान पर हैं। जिम्बाब्वे दौरा उनके लिए निराशाजनक रहा था।
ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव भी लिस्ट में
लेफ्टी बल्लेबाज ईशान किशन ने हाल ही में 916 की रेटिंग हासिल कर इन टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। फिलहाल वह टी20 के नंबर-1 बल्लेबाज हैं। उन्होंने रेटिंग के मामले में पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को पछाड़ दिया है, जिन्होंने अपने करियर में हाईएस्ट रेटिंग इसी फॉर्मेट में हासिल की थी। सूर्या आईसीसी टी20 रैंकिंग में 912 रेटिंग्स तक पहुंचने में कामयाब रहे थे।
| प्लेयर | रेटिंग |
|---|---|
| विराट कोहली | 937 (टेस्ट) |
| अभिषेक शर्मा | 931 (टी20) |
| सुनील गावस्कर | 916 (टेस्ट) |
| ईशान किशन | 916 (टी20) |
| सूर्यकुमार यादव | 912 (टी20) |
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.