नए AI फीचर्स की घोषणा के साथ ही, टेस्ला ने भारत में अपनी डीलरशिप पर मॉडल Y प्रीमियम RWD वैरिएंट के लिए टेस्ट ड्राइव शुरू करने की भी घोषणा की है। Grok AI असिस्टेंट वॉइस-इनेबल्ड नेविगेशन और गाड़ी की इंटेलिजेंस कैपेसिटी को आसान बनाता है।
नए AI फीचर्स की घोषणा के साथ ही, टेस्ला ने भारत में अपनी डीलरशिप पर मॉडल Y प्रीमियम RWD वैरिएंट के लिए टेस्ट ड्राइव शुरू करने की भी घोषणा की है। Grok AI असिस्टेंट वॉइस-इनेबल्ड नेविगेशन और गाड़ी की इंटेलिजेंस कैपेसिटी को आसान बनाता है। भारत में टेस्ला कारों के लिए Grok AI असिस्टेंट इंटीग्रेशन नया है, लेकिन इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2025 से ही पेश किया जा रहा है।
अमेरिकी कंपनी ने अब ‘समर 2026’ अपडेट जारी किया है, जो नई क्षमताओं के साथ Grok AI असिस्टेंट फीचर को बेहतर बनाता है। जिसके जरिए ऑटोमैटिक नेविगेशन घर और काम की जगह से आगे बढ़कर ड्राइवर की निजी आदतों और शेड्यूल के आधार पर किसी भी डेस्टिनेशन तक जाने में मदद करता है। ये सभी फीचर्स अब भारत में मॉडल Y ग्राहकों के लिए OTA अपडेट के जरिए बिना किसी एक्सट्रा खर्च के उपलब्ध हैं।
ऐसे काम करेगा Grok AI फीचर
टेस्ला ने कहा कि Grok फीचर्स को “Hey Grok” कहकर या स्टीयरिंग व्हील पर वॉइस बटन का इस्तेमाल करके एक्सेस किया जा सकता है। AI असिस्टेंट हिंदी, मराठी, गुजराती, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ समेत कई भारतीय भाषाओं में बातचीत कर सकता है। टेस्ला ने यह भी बताया कि नया AI-बेस्ड असिस्टेंट वॉइस कमांड के साथ कई स्टॉप वाली यात्राओं की योजना बनाने, आस-पास के टेस्ला सुपरचार्जर, कॉफी शॉप, रेस्तरां, अस्पताल, ATM और टॉयलेट खोजने और स्क्रीन पर आने वाले विभिन्न अलर्ट और चेतावनियों को समझाने में मदद करेगा। Grok AI के टोन, भाषा और बातचीत के तरीके को ग्राहक की पसंद के अनुसार कस्टमाइज किया जा सकता है।
टेस्ला मॉडल Y भारत में दो ट्रिम्स में पेश की जाती है। इसमें 5-सीटर प्रीमियम RWD की एक्स-शोरूम कीमत 50.89 लाख रुपए और 7-सीटर L प्रीमियम AWD जिसकी की एक्स-शोरूम कीमत 61.99 लाख रुपए है। कंपनी के दावे के मुताबिक, इनकी सिंगल चार्ज पर रेंज 681 Km तक है। यह हुंडई आयोनिक 5, किआ EV6 और BYD सीलियन 7 को टक्कर देती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
