iQOO अपने फ्लैगशिप फोन iQOO 16 के साथ-साथ iQOO Pad Ultra गेमिंग टैबलेट भी 29 सितंबर को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अपने अपकमिंग टैबलेट के लॉन्च की घोषणा की है। इस टैबलेट को ई-स्पोर्ट्स टैबलेट के तौर पर पेश किया जाएगा, जिसमें डेडिकेटेड गेमिंग हार्डवेयर मिलेंगे।
डिस्प्ले डिटेल आई सामने
iQOO Ultra के डिस्प्ले की डिटेल सामने आई है। यह गेमिंग टैबलेट 8.8 इंच के कॉम्पैक्ट डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह टैबलेट 298 ग्राम वजनी होगा और इसकी मोटाई 5.74mm होगा। कॉम्पैक्ट साइज होने की वजह से इस टैबलेट पर यूजर्स गेम खेल पाएंगे। साथ ही, यह काफी स्लिम डिजाइन के साथ आएगा। इस लैपटॉप के बैक में कैमरा मॉड्यूल के साथ Aura रिंग लाइट दिया मिलेगा। साथ ही, इसमें एक स्पीकर दिया जाएगा।
गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक, iQOO Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट दिया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इस टैबलेट में अब तक का सबसे बड़ा कूलिंग फऐन भी मिलेगा। वहीं, इसमें 9,000mAh की दमदार बैटरी दी जाएगी। यह गेमिंग टैबलेट दो कलर ऑप्शन- ब्लैक और सिल्वर में पेश किया जाएगा।
iQOO Pad 6 Pro
चीनी कंपनी ने इस साल मई में iQOO Pad 6 Pro लॉन्च किया है, जो 13,000mAh की दमदार बैटरी मिलती है। यह टैबलेट 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है। यह भी Qualcomm के फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर काम करता है। इसके साथ 16GB LPDDR5x रैम और 512GB UFS 4.1 चिपसेट दिया गया है।
इस टैबलेट में 13.2 इंच का 4K डिस्प्ले दिया गया है। इसका डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। इस टैबलेट में 3D कूलिंग सिस्टम मिलता है, जो इसे गर्म होने से बचाता है। इसमें 13000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है।
यह टैबलेट Android 16 पर बेस्ड OriginOS पर काम करता है। इसके बैक में 13MP का कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi 7 और Bluetooth 5.4 दिया गया है।
यह भी पढ़ें – iPhone 18 Pro के लिए लाइन लगने की नहीं होगी जरूरत, Zepto से घर बैठे डिलीवर होगा आईफोन
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.