राजस्थान रॉयल्स ने अपने X अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी से सवाल पूछा गया, क्या तुम्हारे बल्ले में एआई चिप है? इस पर सूर्यवंशी ने जवाब दिया, “भगवान ने लगा के दिया है। ऊपर ही बोला था कि बैट में तुम्हारे कुछ लगाके दे रहा हूं। उसी का इस्तेमाल कर रहा हूं।”
बता दें, इंस्टाग्राम पर वायरल वैभव सूर्यवंशी का यह जवाब सिर्फ मजाकिया ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और सादगी का बेहतरीन उदाहरण भी माना जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इसे उनके टैलेंट और नैचुरल गेम से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं कई लोगों ने उनके जवाब को ‘देसी ह्यूमर’ का शानदार नमूना कहा। वहीं, कुछ इसे राजस्थान रॉयल्स के सोशल मीडिया देखने वाली टीम की कारस्तानी कहा है।
बता दें, IPL 2026 में वैभव मैदान के साथ-साथ इंटरनेट पर भी छाए हुए हैं। वह लीग के 19वें सीजन में अभी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और फिलहाल ऑरेंज कैप भी उन्हीं के पास है। 9 मैच की 9 पारियों में उन्होंने अब तक 44.44 की औसत और 238.10 की स्ट्राइक रेट से 400 रन बनाए हैं। इसमें उनके 36 गेंदों में शतक के साथ-साथ 2 अर्धशतक भी शामिल हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.