भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेला। इस मुकाबले में भारत को जीत हासिल हुई। अब बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने इस मैच पर बात करते हुए कहा है कि यह प्रैक्टिस सेशल के मुकाबले ज्यादा फायदेमंद साबित हुआ है।
प्रभावी रहा अभ्यास मैच
कोटक के अनुसार, कुल मिलाकर यह अभ्यास बेहद प्रभावी रहा। कोटक ने पहली पारी में तेजतर्रार 38 रन बनाकर नाबाद रहने वाले गुरनूर बराड़ और पारी के अंत में चार छक्के जड़ने वाले मोहम्मद सिराज की बल्लेबाजी की भी सराहना की। उन्होंने कहा, “गुरनूर और सिराज के छक्के निश्चित रूप से खास रहे, लेकिन मुझे लगता है कि देवदत्त पडिक्कल ने भी बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। गुरनूर ने जिस तरह गेंदबाजी की और हमारे तेज गेंदबाजों ने ऐसी पिच पर काफी मेहनत की, जहां गेंदबाजों के लिए ज्यादा मदद नहीं थी, वह भी सराहनीय रहा।” कोटक ने कहा, ”यह कुल मिलाकर बहुत अच्छा अभ्यास मैच था, लेकिन मेरे लिए देवदत्त पडिक्कल की नाबाद 142 रन की पारी भी बेहद प्रभावशाली रही।”
भारत को श्रीलंका दौरे से पहले इतना समय शायद ही कभी मिला होगा, जितना कि वर्तमान सीरीज के लिए मिल रहा है। टीम 3 अगस्त को द्वीप राष्ट्र पहुंची, जहां से सीरीज 15 अगस्त से शुरू होनी है। पहला मैच 15 से 19 अगस्त के बीच खेला जाएगा। यह मैच गॉल में होगा। दूसरा मुकाबला 23 से 27 अगस्त के बीच होगा। भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह सीरीज जीतना बेहद अहम है। टीम इंडिया श्रीलंका से पिछले 11 सालों में कोई भी टेस्ट मैच नहीं हारी है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.