ईस्ट जोन के चयनकर्ता प्रवांजन मुल्लिक ने वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तानी मिलने के पीछे की वजह बताई है। उनका मानना है कि युवा खिलाड़ी को जिम्मेदारी देने से उन्हें और अधिक परिपक्व होने में मदद मिलेगी।
वैभव सूर्यवंशी परिपक्व हो रहे हैं
बंगाल और झारखंड के खिलाड़ियों के वर्चस्व वाली टीम में 15 वर्षीय सूर्यवंशी को अपने पहले लाल गेंद के क्षेत्रीय टूर्नामेंट में ही उपकप्तान बनाए जाने को इस बात का संकेत माना जा रहा है कि उन्हें सभी प्रारूपों के खिलाड़ी के रूप में तैयार किया जा रहा है। हालांकि कई इस कदम को युवा क्रिकेटर के सही नहीं मान रहे हैं। ईस्ट जोन के चयनकर्ता प्रवांजन मुल्लिक ने लगातार हो रही चर्चा के बीच इस फैसले के पीछे की वजह बताई। उनका मानना है कि वैभव हर बीतते दिन के साथ परिपक्व हो रहे हैं, और उन्हें ज्यादा जिम्मेदारी देने से एक लीडर के रूप में उनका और विकास होगा।
वैभव पूरे दिन टीम की कप्तानी नहीं करेंगे
पूर्व ओडिशा रणजी खिलाड़ी प्रवांजन मुल्लिक ने क्रिकबज से बातचीत में कहा, ”उन्हें कप्तान नहीं बनाया गया है। उन्हें सिर्फ उप-कप्तान बनाया गया है। कप्तान ईशान किशन हैं। इसके अलावा, ईशान एक विकेटकीपर हैं, इसलिए वह पूरे दिन सक्रिय रूप से शामिल रहेंगे। ऐसा नहीं है कि वैभव पूरे दिन टीम की कप्तानी करेंगे। जैसे-जैसे वे बढ़ रहे हैं, वह हर दिन के साथ परिपक्व हो रहे हैं। उन्हें अधिक जिम्मेदारी देने से उन्हें और अधिक परिपक्व होने में मदद मिलेगी।”
उन्होंने कहा, ”वह देश के लिए बहुत अच्छा कर रहे हैं और आईपीएल में भी राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बिहार के उपकप्तान भी हैं। यह टूर्नामेंट 23 अगस्त से छह सितंबर तक बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जाएगा।
दलीट ट्रॉफी के लिए टीम
ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधू जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिक्जार मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, सुभ्रांशु सेनापति, डेनिश दास और अभिजीत सरकार।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.