पाकिस्तान के लाहौर शहर में जन्मदिन के जश्न के दौरान तीन मंजिला मकान ढहने से एक ही परिवार के कम से कम 11 लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। लाहौर के घनी आबादी वाले निचले इलाके हरबंसपुरा में बुधवार देर रात जब यह हादसा हुआ, तब मकान में जन्मदिन का जश्न मनाया जा रहा था।
मलबे में दब गए थे 20 लोग
माना जा रहा है कि हाल ही में हुई भारी मानसूनी बारिश के कारण यह इमारत कमजोर हो गई थी। लाहौर के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद अली एजाज के अनुसार, हरबंसपुरा स्थित इस तीन मंजिला मकान में तीन भाई अपनी पत्नियों और बच्चों के साथ रहते थे। उन्होंने बताया कि जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भाइयों की बहन और उसके बच्चे भी आए हुए थे। इसी दौरान अचानक मकान ढह गया, जिससे लगभग 20 लोग मलबे के नीचे दब गए।
6 लोगों को मलबे से जिंदा बाहर निकाला
हादसे के बाद महिलाओं और बच्चों समेत 11 लोगों के शव मलबे से निकाले जा चुके हैं, जबकि 6 लोगों को जिंदा बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पंजाब आपातकालीन सेवा ‘रेस्क्यू 1122’ के अनुसार, मृतकों में तीन महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि हाल में हुई भारी मानसूनी बारिश की वजह से इमारत का ढांचा कमजोर हो गया था, जिसके कारण यह अचानक ढह गई।
फैसलाबाद मकान की छत गिरने से 2 बच्चों की मौत
एक अन्य हादसे में लाहौर से लगभग 150 किलोमीटर दूर फैसलाबाद के झांग रोड पर बुधवार रात बारिश के दौरान मकान की छत गिरने से 2 बच्चों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। सरकारी समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान’ ने गुरुवार को ‘रेस्क्यू-1122’ के हवाले से बताया कि झांग रोड स्थित तालियानवाला में इस जर्जर मकान के भीतर परिवार के 5 सदस्य मौजूद थे, तभी अचानक छत ढह गई। मलबे के नीचे दबने से दो बच्चों- एक छह महीने के शिशु और एक पांच साल के बच्चे-की जान चली गई।
वहीं, आपको बता दें कि पाकिस्तानी सेना ने PoK में सड़कों पर जमकर कत्लेआम मचाया है। अब तक 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
(इनपुट- PTI)
यह भी पढ़ें-
नेपाल में बवाल, हिंसा में एक शख्स की मौत, कई शहरों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू, जानें कैसे हैं हालात
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.