भारतीय टीम के युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 15 वर्ष की आयु में इतिहास रच दिया। वे भारत बनाम जिम्बाब्वे तीन मैचों की टी-20 सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड चुने गए। इस खास उपलब्धि के साथ वैभव सूर्यवंशी अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने वाले क्रिकेटर बने। उन्होंने इस सीजीज में चार और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए। 3 मैचों की तीन पारियों में वैभव के बल्ले से 151 रन निकले जो इस सीरीज में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन थे। सूर्यवंशी ने 15 साल और 121 दिन की उम्र में प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने के साथ ही युवराज सिंह खास मामले में युवराज सिंह के करियर की बराबरी कर ली है।
युवराज सिंह ने अपने पूरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ एक प्लेयर ऑफ द सीरीज जीती थी और वैभव सूर्यवंशी ने अपनी दूसरी ही सीरीज में यह अवार्ड हासिल कर लिया है। इस तरह क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में वैभव सूर्यवंशी और युवराज सिंह के प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड की संख्या बराबर हो गई है। युवराज सिं1ह के ओवरऑल टी-20 करियर की बात करें तो उन्होंने 58 टी-20 मैच खेले, जिसकी 51 पारियों में 1177 रन 136 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बनाए। उन्होंने 31 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 28 विकेट भी लिए। वैभव सूर्यवंशी ने अब तक कुल 6 मुकाबले अपने पूरे करियर में खेले हैं, जिसकी सभी 6 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 193 रन 32.17 की औसत और 189.22 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इस प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड के साथ वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ युवराज सिंह की नहीं, बल्कि सुरेश रैना, लोकेश राहुल, रविचंद्रन अश्विन, क्रुणाल पांड्या, जयदेव उनदकट, दीपक चाहर, नवदीप सैनी, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, तिलक वर्मा और संजू सैमसन की भी बराबरी कर ली है।
भारत के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड जीतने के मामले में कोहली पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 7 बार यह अवार्ड जीता है। पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 6 बार यह कारनामा किया है और वे दूसरे स्थान पर हैं। भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने तीन-तीन बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता है। रोहित शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, अभिषेक शर्मा, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने दो- दो बार यह अवार्ड जीता है।
T20I में भारत के लिए सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द सीरीज पुरस्कार जीतने वाले क्रिकेटर
7- विराट कोहली
3- भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या।
2 – रोहित शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, अभिषेक शर्मा, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर।
1 – युवराज सिंह, सुरेश रैना, केएल राहुल, आर अश्विन, क्रुणाल पांड्या, उनादकट, दीपक चाहर, नवदीप सैनी, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, दीपक हुडा, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी