वैभव सूर्यवंशी इस साल टी20 क्रिकेट में 86 छक्के जड़ चुके हैं। बतौर भारतीय वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। अभिषेक शर्मा नंबर-1 हैं।
अभिषेक शर्मा सबसे बड़े सिक्स हिटर
अभिषेक शर्मा आईपीएल, डोमेस्टिक क्रिकेट और इंटरनेशनल क्रिकेट मिलाकर एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज हैं। बाएं हाथ के इस स्टाइलिश बल्लेबाज ने 2025 में 108 छक्के लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। अभिषेक 100 छक्कों का यह आंकड़ा पार करने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं। लिस्ट में दूसरे पायदान पर भी अभिषेक ही हैं, जिन्होंने 2024 में 87 छक्के लगाए थे।
वैभव सूर्यवंशी तीसरे नंबर पर पहुंचे
जिम्बाब्वे दौरे पर 9 छक्के लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी 86 छक्कों के साथ अब तीसरे पायदान पर पहुंच चुके हैं। इस साल दो और छक्के लगाकर वह आसानी से टॉप-2 में अपनी जगह बना लेंगे। हालांकि पहला पायदान हासिल करने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी होगी। वह अभिषेक से अभी 22 छक्के पीछे हैं।
वैभव सूर्यवंशी ने इन 86 में से 72 छक्के तो आईपीएल में लगाए थे। भारत को अगली 5 मैच की टी20 सीरीज अक्टूबर में अपने घर पर ही खेलनी है। ऐसे में छोटे मैदान और फ्लैट पिचें वैभव का काम आसान बना सकती है।
वेस्टइंडीज के बाद भारत अगली टी20 सीरीज न्यूजीलैंड दौरे पर खेलेगा। वहां भी भारत को छोटे मैदान मिलेंगे, मगर गेंद वहां स्विंग बहुत करती है। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
इस बीच टीम इंडिया अफगानिस्तान या फिर बांग्लादेश के खिलाफ भी सीरीज खेल सकती है। हालांकि बीसीसीआई ने अभी तक इसके शेड्यूल का ऐलान नहीं किया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.