IND Vs SL Final LIVE Score: महिला एशिया कप का फाइनल मुकाबला आज दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा। साढ़े 7 बजे टॉस के लिए दोनों कप्तान मैदान पर होंगे।
ंIND Vs SL Final LIVE Score: महिला एशिया कप का फाइनल मुकाबला आज दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा। साढ़े 7 बजे टॉस के लिए दोनों कप्तान मैदान पर होंगे। भारत और श्रीलंका की टीमें टूर्मामेंट के इस संस्करण में अब तक अपराजेय रही हैं। भारत ने बांग्लादेश को सेमीफाइनल में हराकर खिताबी मुकाबले में एंट्री मारी है। वहीं, श्रीलंका की टीम रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को शिकस्त देकर फाइनल में पहुंची है। पिछली बार जब 2024 में दोनों टीमों एशिया कप के फाइनल में एक-दूसरे के सामने थीं, तब श्रीलंका ने खिताबी मुकाबला अपने नाम किया था।
भारत 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम करने मैदान पर उतरेगा। 7 बार इस टीम ने खिताबी जीत हासिल की है। मैच कितना रोमांचक होगा और कौन विजेता बनेगा यह सब जानने के लिए हमारे साथ बने रहिए। लाइव अपडेट्स के लिए लाइव हिंदुस्तान की वेबसाइट पर स्कोरकार्ड नीचे देखें।
IND Vs SL Asia Cup Final LIVE Score Full Scorecard
8 बजे से शुरू होगा मैच। साढ़े सात बजे टॉस।
एशिया कप के लिए भारत और श्रीलंका महिला टीमों का स्क्वॉड
भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, भारती फुलमाली, प्रेमा रावत, श्री चरणानी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, गुनालन कमलिनी।
श्रीलंका महिला टीम: चमारी अथापथु (कप्तान), इमेशा दुलानी, संजना कविंदी, हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चामुदी प्रबोदा, मिताली अयोध्या, विशमी गुणरत्ने, देवमी विहंगा, काव्या कविंदी, चेतना विमुक्ति।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.