- Hindi News
- Sports
- Divyanshi Chaudhary Asian Games Wushu Controversy | Ministry Meeting Update
- कॉपी लिंक
दिव्यांशी चौधरी ने 12 सितंबर की देर रात नया वीडियो शेयर किया।
एशियन गेम्स की भारतीय वुशु टीम से आखिरी समय में बाहर की गईं दिव्यांशी चौधरी ने नया वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने बताया कि खेल मंत्रालय के सेक्रेटरी ने पटियाला में उनसे मुलाकात की। दिव्यांशी ने कहा कि अब वह ठीक हैं।

दो दिन पहले कहा था- यह मेरा आखिरी वीडियो हो सकता है
11 सितंबर को दिव्यांशी ने बताया था कि एशियन गेम्स के महिला 60 किग्रा वर्ग में उनकी जगह नाओरेम रोशिबिना देवी को भेजा जा रहा है। इसके बाद दिव्यांशी ने करीब 9 मिनट का वीडियो जारी किया था।
इस वीडियो में वह रोते हुए चयन प्रक्रिया पर सवाल उठा रही थीं। उन्होंने कहा था कि उन्हें गलत तरीके से टीम से बाहर किया गया है। वीडियो के आखिर में उन्होंने अपने माता-पिता से माफी मांगी और सुसाइड की बात कही थी। उन्होंने घर की छत की ओर कैमरा करते हुए इसे अपना आखिरी वीडियो बताया था।

एशियन गेम्स से नाम हटने के बाद दिव्यांशी चौधरी ने वीडियो शेयर किया था।
टीम से नाम हटने पर फेडरेशन पर लगाए थे आरोप
दिव्यांशी ने टीम से अपना नाम हटाए जाने के तरीके पर वुशु फेडरेशन पर सवाल उठाए थे। उनका आरोप था कि रोशिबिना देवी को टीम में शामिल करने का फैसला पहले से तय था।
प्रैक्टिस नहीं करने के दावे को भी खारिज किया था
दिव्यांशी ने वुशु फेडरेशन के उन दावों को भी खारिज किया था कि उन्होंने पिछले 15 दिनों से प्रैक्टिस बंद कर रखी थी।उनका कहना था कि कैंप में आने के बाद उन्होंने एक भी छुट्टी नहीं ली और सुबह-शाम होने वाले सभी प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया।
मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बदला गया नाम
दिव्यांशी को 23 जून को घोषित भारतीय वुशु टीम में महिला 60 किग्रा वर्ग के लिए चुना गया था। इसके बाद वह टीम के कैंप में तैयारी कर रही थीं। 10 सितंबर की शाम उन्हें बताया गया कि एशियन गेम्स में उनकी जगह नाओरेम रोशिबिना देवी को भेजा जाएगा। 11 सितंबर को खेल मंत्रालय ने टीम में बदलाव की आधिकारिक जानकारी जारी की।
फेडरेशन की ओर से कहा गया कि मेडिकल जांच में दिव्यांशी को खेलने के लिए फिट नहीं पाया गया था, इसलिए उनका नाम हटाया गया।
नाओरेम रोशिबीना देवी ने एशियन गेम्स 2022 में सिल्वर मेडल जीता था। दिव्यांशी ने वूशु ट्रायल में उन्हीं को हराने की बात कही है।
एशियन गेम्स 19 सितंबर से
एशियन गेम्स 19 सितंबर से जापान के आइची-नागोया में शुरू होंगे। वुशु के मुकाबले 20 से 24 सितंबर तक खेले जाएंगे। दिव्यांशी को टीम से बाहर किए जाने के बाद उनकी जगह रोशिबिना देवी को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। ————– स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… 94 साल में पहली बार ऐसी क्रिकेट सीरीज विदेशी होगी टीम इंडिया, पिच भी अफगान टीम तय करेगी

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज आज से शुरू हो रही है। तीनों मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे। मुकाबले भले ही भारत में हो रहे हैं लेकिन इस सीरीज में होम टीम अफगानिस्तान की होगी और भारतीय टीम विजिटर्स होगी। पढ़ें पूरी खबर…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
