- Hindi News
- Sports
- US Open 2026 New York | Khachanov Stuns Auger Aliassime, Alcaraz Advances
- कॉपी लिंक
कनाडा के फेलिक्स ओगर-अलियासिम पिछले साल सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।
न्यूयॉर्क में गुरुवार को US ओपन 2026 के दूसरे राउंड में उलटफेर हुआ। मेंस सिंगल्स में दुनिया के 50वें नंबर के रूस के करेन खाचानोव ने वर्ल्ड नंबर-4 कनाडा के फेलिक्स ओगर-अलियासिम को 6-7, 6-3, 6-2, 6-2 से हराकर तीसरे राउंड में जगह बनाई। पहला सेट गंवाने के बाद खाचानोव ने लगातार तीन सेट जीतकर मुकाबला अपने नाम किया। वहीं, विमेंस सिंगल्स में इगा स्वियातेक और नाओमी ओसाका भी तीसरे राउंड में पहुंच गई हैं।
पहला सेट गंवाकर खाचानोव ने पलटा मैच
ओगर-अलियासिम ने शुरुआत में 3-0 की बढ़त बना ली थी। खाचानोव ने वापसी करते हुए स्कोर 4-4 किया और पहला सेट टाईब्रेकर तक पहुंचाया। हालांकि, टाईब्रेकर में कनाडाई खिलाड़ी ने सेट जीत लिया।
दूसरे राउंड के इस मुकाबले में इसके बाद खाचानोव ने दबदबा बना लिया। दूसरे सेट में उन्होंने 3-0 की बढ़त बनाकर 6-3 से सेट जीता। तीसरे सेट में 6-2 और चौथे सेट में भी 6-2 से जीत दर्ज कर मैच अपने नाम कर लिया।
यह ग्रैंड स्लैम में उनकी दूसरी टॉप-10 जीत है। इस जीत के साथ वह एक ही साल में चारों ग्रैंड स्लैम के तीसरे राउंड में पहुंचने वाले खिलाड़ी भी बन गए।
तीसरे राउंड में खाचानोव का सामना फ्रांस के बेंजामिन बोन्जी और पेरू के इग्नासियो बुसे के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

खाचानोव एक ही साल में चारों ग्रैंड स्लैम के तीसरे राउंड में पहुंचने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
विमेंस सिंगल्स: स्वियातेक सीधे सेटों में जीतीं
विमेंस सिंगल्स में इगा स्वियातेक ने अर्जेंटीना की नाडिया पोडोरोस्का को 6-3, 6-2 से हराकर तीसरे राउंड में जगह बनाई।
स्वियातेक ने पहले सेट में 5-3 की बढ़त के बाद सेट अपने नाम किया। दूसरे सेट में उन्होंने 5-1 की बढ़त बनाई और आसानी से मुकाबला खत्म कर दिया। तीसरे राउंड में उनका सामना हैरियट डार्ट और 25वीं सीड मारिया बुज्कोवा के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा।

इगा स्वियातेक ने दूसरे राउंड में अर्जेंटीना की नाडिया पोडोरोस्का को 6-3, 6-2 से हराया।
ओसाका ने तीन सेट में दर्ज की जीत
दो बार की US ओपन चैंपियन नाओमी ओसाका ने चेक रिपब्लिक की कतेरीना सिअकोवा को 6-2, 5-7, 6-1 से हराकर विमेंस सिंगल्स के तीसरे राउंड में प्रवेश किया। दूसरे सेट में ओसाका ने सेट गंवा दिया। इसके बाद उन्होंने ब्रेक लेकर खुद को संभाला और निर्णायक सेट 6-1 से जीत लिया।
अब ओसाका का सामना बेल्जियम की एलीस मर्टेंस से होगा।

सबालेंका की पत्रकार से बहस, बाद में माफी
आर्यना सबालेंका और पत्रकार मैट फटरमैन के बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीखी बहस हुई। फटरमैन ने टूर्नामेंट से पहले ब्रांड इवेंट्स में सबालेंका की मौजूदगी को लेकर सवाल किया था। इस पर सबालेंका ने नाराजगी जताई और कहा कि ब्रांड्स के साथ उनकी गतिविधियों का मतलब यह नहीं है कि वह पार्टियां कर रही थीं।
बाद में फटरमैन ने दावा किया कि सबालेंका और उनके एजेंट ने उन्हें मैसेज करके माफी मांगी। सबालेंका लगातार तीसरी US ओपन महिला सिंगल्स ट्रॉफी जीतने की कोशिश में हैं।
सभी ब्रिटिश खिलाड़ी तीसरे राउंड से पहले बाहर
फ्रांसेस्का जोन्स की हार के साथ US ओपन 2026 के मेन ड्रॉ में शामिल सभी नौ ब्रिटिश सिंगल्स खिलाड़ी तीसरे राउंड से पहले बाहर हो गए। विमेंस सिंगल्स में जोन्स को अमेरिका की 18 साल की इवा जोविक ने 6-4, 6-4 से हराया।
————————————
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
मंधाना विमेंस इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर:मिताली का रिकॉर्ड तोड़ा, सबसे ज्यादा शतक भी लगाए; दीप्ति टॉप विकेट टेकर

भारत ने विमेंस एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार रात खेले गए मैच में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने 124 रन की शतकीय पारी खेली। पूरी खबर
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
