हरमनप्रीत कौर ने स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह शुक्रगुजार हैं कि वह दोनों भारतीय टीम के लिए खेलते हैं और वह इनकी कप्तानी करके खुश हैं।
उन्होंने कहा, ”फिर भी हम एक टीम के रूप में जो हासिल करना चाहते थे उसे करने में सफल रहे। हमारा लक्ष्य करीब 200 रन बनाना था और इसके बाद गेंदबाजों ने हमारे लिए काम कर दिया।”
हरमनप्रीत ने कहा कि उनकी प्लेइंग XI काफी हद तक तय है।
उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है कि हम काफी हद तक तय कर चुके हैं लेकिन हमारे पास इस बारे में सोचने के लिए अभी एक दिन और है कि क्या हम कोई बदलाव करना चाहते हैं या किसी और खिलाड़ी को जिम्मेदारी देना चाहते हैं। फिलहाल हमारी टीम काफी हद तक तय है।”
स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा को लेकर हरमन बोलीं, “एक कप्तान के तौर पर, मैं शुक्रगुजार हूं कि ये खिलाड़ी मेरे देश के लिए खेलते हैं, और उन्हें लीड करना हमेशा एक शानदार मौका होता है। स्मृति जैसी खिलाड़ी को रन बनाते और टीम के लिए ज़रूरी पारी खेलते देखना अच्छा लगता है। जब भी टीम को ज़रूरत होती है, दीप्ति कड़ी मेहनत करती रहती है, और उसे फिर से जरूरी विकेट लेते देखना बहुत अच्छा लगता है।”
भारत का लीग स्टेज का आखिरी मैच पाकिस्तान से 5 सितंबर को है, उम्मीद है कि टीम इंडिया इसी तरह का प्रदर्शन उस दिन भी दोहराएगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.