महाराष्ट्र के नवी मुंबई में स्कूल बस में 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट ने उसे शनिवार तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, नवी मुंबई में 3 साल की स्कूली बच्ची के साथ स्कूल बस के अंदर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 30 साल के बस ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
12 साल से कम उम्र की बच्ची से रेप का मुकदमा दर्ज
पुलिस के अनुसार, आरोपी, स्कूल से छात्रों को लाने-ले जाने के लिए किराए पर ली गई निजी बस का ड्राइवर है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 12 साल से कम उम्र की बच्ची से बलात्कार के मामले में लागू होने वाली BNS की संबंधित धारा के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
बस में जब बच्ची अकेली रह गई तो उसके साथ की दरिंदगी
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, बच्ची रोजाना अन्य छात्रों के साथ निजी स्कूल बस से स्कूल आती-जाती थी। बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे आरोपी ने कामोठे स्थित एक किंडरगार्टन और प्राइमरी स्कूल के छात्रों को घर छोड़ने के लिए बस में बैठाया। जब बाकी बच्चे अपने-अपने घरों पर उतर गए और बच्ची बस में अकेली रह गई, तब आरोपी ने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया।
पेट दर्द की शिकायत के बाद बच्ची ने सुनाई आपबीती
घटना का पता तब चला जब घर पहुंचने के बाद बच्ची ने पेट में दर्द की शिकायत की। उसने अपनी दादी को बताया कि बस में ड्राइवर अंकल ने उसके साथ गलत हरकत की। इसके बाद, दादी ने स्कूल प्रबंधन को जानकारी दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
मेडिकल जांच में हुई यौन उत्पीड़न की पुष्टि
मेडिकल जांच में यौन उत्पीड़न की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया। स्कूल प्रबंधन के कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। गुरुवार को आरोपी को पनवेल कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे शनिवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। इससे पहले, महाराष्ट्र के नंदुरबार में बच्चों और युवाओं के यौन शोषण की खबर आई थी। इसे जुड़ी अश्लील सामग्री भी बरामद हुई थी।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.