ग्रे मार्केट दे रहा था मजबूत लिस्टिंग के संकेत
इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार आज शुक्रवार को ग्रे मार्केट में आईपीओ 244 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था। जोकि 56 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन के संकेत दे रहा था। बता दें, ग्रे मार्केट में आईपीओ की सबसे मजबूत स्थिति 29 अगस्त को थी। तब आईपीओ 372 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था।
कितना था आईपीओ का साइज?
ESDS Software Solution IPO के आईपीओ का साइज 720 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 1.68 करोड़ फ्रेश शेयर जारी की है। यह आईपीओ 28 अगस्त को खुला था। निवेशकों के पास 1 सितंबर तक दांव लगाने का मौका था।
आईपीओ को तीन दिन के सब्सक्रिप्शन के दौरान 142 गुना बोलियां मिली थी। आईपीओ को रिटेल कैटगरी में आईपीओ में 41 गुना सब्सक्राइब किया गया था। क्यूआईबी में 274.97 गुना बोलियां मिली थी। वहीं, एनआईआई में 202 गुना सब्सक्राइब किया गया था।
एंकर निवेशकों से कंपनी ने जुटाए 216 करोड़ रुपये
इस कंपनी का आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 27 अगस्त को खुला था। आईपीओ एंकर इनवेस्टर्स से कुल 216 करोड़ रुपये जुटाए हैं। बता दें, एंकर निवेशकों को जारी 50 प्रतिशत शेयरों का लॉक इन पीरियड 30 दिन का है। बाकि 50 प्रतिशत का 90 दिन का लॉक इन पीरियड है।
आईपीओ के पैसों का क्या करेगी कंपनी?
इस कंपनी की शुरुआत 2005 में हुई थी। कंपनी एआई आधारित क्लाउड, मैनेजड सर्विसेज, डाटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर और सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस इन इंडिया का काम करती है। 30 जून तक कंपनी के पास कुल 993 कर्मचारी थे।
आईपीओ के पैसों का क्या करेगी कंपनी
576 करोड़ रुपये का कंपनी क्लाउड कम्प्यूटिंग और अन्य इक्विपमेंट खरीदने के लिए करेगी। 91.05 करोड़ रुपये का कंपनी जनरल कॉरपोरेट कार्यों के लिए करेगी। बता दें, 52.95 करोड़ रुपये कंपनी इश्यू से जुड़े खर्च के लिए करेगी।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.