स्मृति मंधाना ने विमेंस एशिया कप 2026 में 124 रनों की धुआंधार पारी खेल कई रिकॉर्ड बनाए। आइए एक नजर उनके द्वारा बनाए गए सभी बड़े रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं-
स्मृति मंधाना ने हॉन्ग-कॉन्ग के खिलाफ 124 रनों (14 चौके, 7 छक्के) की धुआंधार पारी खेल कई वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए। वह विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन और शतक बनाने वाली बैटर बनीं। इसके बारे में तो आपको पता ही होगा, मगर उन्होंने इसके अलावा भी कई रिकॉर्ड बनाए। मंधाना ने इस पारी के दम पर साल 2026 में टी20 क्रिकेट में 500 रन का आंकड़ा पार किया है। वह एक कैलेंडर ईयर में चौथी बार ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बन गईं हैं। मंधाना इससे पहले 2018, 2022 और 2024 में टी20 में 500 से अधिक रन बना चुकी है। वहीं चार ऐसी क्रिकेटर हैं, जिन्होंने यह कारनामा तीन-तीन बार किया है।
एक कैलेंडर्र में 500 से अधिक T20I रन
स्मृति मंधाना (2018, 2022, 2024 और 2026)
अथापथु (2022, 2024, 2026)
लौरा वोलवार्ड्ट (2023, 2024, 2026)
ईशा ओझा (2022, 2024, 2025)
शैफाली वर्मा (2022, 2024, 2026)
- मंधाना के नाम अब T20I में 95 छक्के हो गए हैं, जो भारत के लिए सबसे ज्यादा हैं, उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर को इस लिस्ट में पछाड़ा है, जिनके नाम 89 सिक्स हैं। विमेंस T20I में केवल सोफी डिवाइन (134), डिएंड्रा डॉटिन (134) और चमारी अटापट्टू (109) ने उनसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।
- मंधाना के 124 रन अब T20I में इंडिया विमेन के लिए सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर हैं, क्योंकि उन्होंने पिछले साल ट्रेंट ब्रिज में बनाए अपने ही 112 रन को पीछे छोड़ दिया। T20 वर्ल्ड कप 2018 के दौरान गुयाना के प्रोविडेंस में न्यूजीलैंड के खिलाफ हरमनप्रीत कौर के 103 रन इस फॉर्मेट में इंडिया के लिए एकमात्र दूसरा इंडिविजुअल शतक है।
- स्मृति मंधाना विमेंस एशिया कप टी20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाली बैटर बन गई है। उनसे पहले सिर्फ एक ही प्लेयर शतक लगा पाईं हैं और वो हैं श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू। उन्होंने मलेशिया के खिलाफ 2024 में नाबाद 119 रनों की पारी खेली थी।
- मंधाना अब सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने के मामले में मिताली के बराबर 93 पर हैं। दोनों ही शार्लेट एडवर्ड्स से काफी आगे हैं, जिनके 80 रन थे। बाएं हाथ की इस बैटर ने गुरुवार को T20I में अपना 37वां 50 प्लस स्कोर बनाया, उनके बाद इस लिस्ट में बेथ मूनी (33) हैं।
- मंधाना ने गुरुवार को सात छक्के लगाए, जो T20I पारी में भारतीय महिला प्लेयर द्वारा लगाए गए दूसरे सबसे ज्यादा सिक्स है। इससे पहले 2018 में हरमनप्रीत ने प्रोविडेंस में न्यूजीलैंड के खिलाफ आठ छक्के लगाए थे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.