पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की फिल्म मिर्जापुर द मूवी रिलीज हो गई है। फिल्म देखने का अगर आप प्लान बना रहे हैं तो पहले पढ़ें मूवी का फर्स्ट रिव्यू।
फुल सिनेमाटिक एक्सपीरियंस
तरण आदर्शन ने लिखा, ‘पीक मास एंटरटेनर। इस आइकॉनिक वेब सीरीज को बिग स्क्रीन अपग्रेड मिला है और इसका रिजल्ट दहाड़ने वाला है। ये सुपरहिट है। यह काफी जरूरी है मिर्जापुर द मूवी ऐसा नहीं लगा कि सीरीज के एपिसोड को बस स्ट्रेच कर दिया है। यह फिल्म जैसा ही लगा, फुल सिनेमाटिक एक्सपीरियंस। इसमें रॉ फ्लेवर दिखा।’
ट्रेड एनालिस्ट ने लिखा, ‘इसकी जो सबसे बड़ी ताकत थी वो थी राइटिंग(पुनीत कृष्णा) की जो काफी शार्प, क्रिस्प है और इसमें अच्छी पंचलाइन्स हैं। हर टकराव तनाव से भरा होता है, हर बातचीत में एक खास अंदाज होता है और कई डायलॉग तो पक्का सिनेमा हॉल के बाहर भी लोगों की बातचीत का हिस्सा बन जाएंगे।’
फिल्म का एक्शन है जबरदस्त
डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने मटेरियल को कॉन्फिडेंस और ड्रामा, एक्शन, ह्यूमर का राइट बैलेंस किया बिना मिर्जापुर के डीएनए को खराब करे। मिर्जापुर यूनिवर्स का सबसे अहम हिस्सा है एक्शन और यहां एक्शन रॉ, ब्रूटल और मैसी है। बिग स्क्रीन ने इसको और इन्टेंस कर दिया। कई तो सीटी बजाने वाले मोमेंट्स आपको दिखेंगे।
क्या है नेगेटिव पॉइंट
तरण ने आगे लिखा, ‘म्यूजिक का यहां ज्यादा स्कोप नहीं है और कुछ गानें सांसो की माला को कहानी के साथ अच्छे से पिरोया गया है। बैकग्राउंड स्कोर अच्छा है। इसमें नेगेटिव क्या है? सेकेंड हाफ से फिल्म थोड़ा डिप करने लगती है, लेकिन अच्छी बात यह है कि जैसलमेर के शानदार रेत के टीलों के बीच शूट किया गया प्री-क्लाइमेक्स से क्लाइमेक्स तक का पूरा हिस्सा आपको पूरी तरह से हैरान कर देता है।
सेकेंड हाफ थोड़ा स्ट्रेच होता है और इसमें थोड़ी ट्रिमिंग होनी चाहिए। गुड्डू पंडित और मुन्ना त्रिपाठी के बीच की एन्डिंग काफी हंसा देने वाली है। वहीं साथ ही यह हिंट भी दिया कि मिर्जापुर यूनिवर्स का अगला चैप्टर पहले से ही प्लान किया जा रहा है।
कास्ट की परफॉर्मेंस
फिल्म की पूरी कास्ट ने काफी अच्छा काम किया है। पंकज त्रिपाठी-एक्सेप्शनल, रवि किशन-शानदार, अली फजल-फैंटास्टिक, दिव्येंदु-एक्सीलेंट, जितेंद्र कुमार-सुपर्ब, अभिषेक बनर्जी बहुत अच्छे, मोहित मलिक- फर्स्ट रेट, राजेश तायलांग- शानदार, प्रमोद पाठक- सुपर, सुशांत सिंह- फ्लॉलेस) हैं।
रसिका दुग्गल का इंट्रेस्टिंग पार्ट है और एक ट्विस्ट है जिससे वह शाइन करती हैं। सोनल चौहन ने अच्छा काम किया, शीबा चड्ढा पिच परफेक्ट थी और श्रेया पिलगावंकर कॉम्पटेंट हैं।
फाइनल रिव्यू
फाइनल वर्ड- रेजर शार्प जैसी राइटिंग, किलर डायलॉग, शानदार परफॉर्मेंस, हाई वोल्टेज ड्रामा, एक्सप्लोजिव एक्शन मिर्जापुर फैंस के लिए एक ट्रीट है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.