स्मृति मंधाना मैदान पर रिकॉर्ड पर रिकॉर्डतोड़ रहीं थी, मगर उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता था। मैच के बाद उन्होंने इसका खुलासा किया। हालांकि वह इन वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम कर काफी खुश हैं।
हम सब उसे बैटिंग करते हुए देखते हुए बड़े हुए हैं। मेरा मतलब है कि रनों के मामले में उससे आगे निकल जाना, मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं ऐसा कर पाऊंगी, लेकिन खुशी है कि टॉप दो में दो टॉप भारतीय हैं।”
वहीं मैग लैनिंग के रिकॉर्ड को लेकर मंधाना ने कहा, “शतकों के इंटरनेशनल रिकॉर्ड को पार करते हुए, 18 एक अच्छा नंबर है। सबसे पहले, मैं यह कहूंगी। फिर से, मेरा मतलब महिला क्रिकेट की दो महान हस्तियों, मेग लैनिंग और मिताली राज से है। मेरा मतलब है, सच में, ये दो लोग हैं जिन्हें मैं बहुत क्रिकेट देखते हुए बड़ी हुई हूं, और एक बैटर के तौर पर मैंने उनसे बहुत कुछ सीखने की कोशिश की है।
मैं बहुत खुश हूं कि मैं किसी भी तरह से उनसे आगे निकल सकी, लेकिन हां, मैं फिर कहूंगी कि यह सिर्फ एक शुरुआत है।”
बता दें, भारत ने हॉन्ग-कॉन्ग पर 137 रनों से बड़ी जीत दर्ज करते हुए विमेंस एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। हालांकि टीम इंडिया का लीग स्टेज का एक और मैच अभी बाकी है। यह मैच और किसी के नहीं बल्कि चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ है। भारत-पाकिस्तान विमेंस एशिया कप 2026 मुकाबला शनिवार, 5 सितंबर को खेला जाना है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.