भारतीय क्रिकेट टीम को अपनी अगली टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड के दौरे पर खेलनी है, जो इस साल के आखिर में होगी। टीम इंडिया ने अभी से इसको लेकर अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया है जिसमें तेज गेंदबाजी ग्रुप में शामिल आकिब नबी को बीसीसीआई ने इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप में खेलने के लिए भेजा है। आकिब नबी को अभी इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका तो नहीं मिला है लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनके प्रदर्शन को देखते हुए न्यूजीलैंड में डेब्यू की उम्मीद की जा सकती है। आकिब नबी काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन वन में सरे की तरफ से खेल रहे हैं, जिसमें यॉर्कशायर के खिलाफ मुकाबले में वह अपनी तेज गेंदबाजी से कमाल दिखाने में कामयाब रहे। आकिब नबी ने भले ही दोनों पारियों को मिलाकर दो विकेट हासिल किए लेकिन उन्होंने जिस तरह अपनी इनस्विंग गेंद से अंग्रेज बल्लेबाज की गिल्लियां बिखेरी उसने सभी को काफी प्रभावित किया है।
आकिब ने कुलदीप यादव और जेम्स व्हार्टन को बनाया अपना शिकार
सरे और यॉर्कशायर के बीच में काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन वन का यह मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में 2 सितंबर से खेला जा रहा है। इस मैच में यॉर्कशायर की टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 185 रन बनाकर सिमट गई। आकिब नबी जो सरे का हिस्सा हैं उनको पहली पारी में 15 ओवर्स गेंदबाजी करने का मौका मिला और उसमें उन्होंने 33 रन देने के साथ एक विकेट लिया। आकिब ने काउंटी क्रिकेट में अपना पहला विकेट भारतीय खिलाड़ी कुलदीप यादव के रूप में हासिल किया जिनको वह स्लिप में कैच आउट कराने में कामयाब रहे। इसके बाद यॉर्कशायर की दूसरी पारी में आकिब नबी ने जेम्स व्हार्टन को अपनी शानदार इनस्विंग गेंद पर चकमा देने के साथ उनकी गिल्लियां बिखेर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया का काफी वायरल भी हो रहा है। जेम्स व्हार्टन इस गेंद को समझने में पूरी तरह से चूक गए जिसमें नबी की यह गेंद पिच में पड़ने से पहले थोड़ा बाहर जा रही थी, लेकिन पिच पर गिरने के बाद गेंद काफी तेजी के साथ अंदर आई और सीधे विकेट पर जा लगी। दूसरी पारी में आकिब नबी ने सिर्फ 5 ओवर्स गेंदबाजी की और उसमें 17 रन देने के साथ एक विकेट लेने में कामयाब रहे।
ऐसा रहा है आकिब का अभी तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में प्रदर्शन
रणजी ट्रॉफी के पिछले दो सीजन से शानदार प्रदर्शन करने वाले आकिब नबी का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में प्रदर्शन देखा जाए तो उन्होंने 43 मैचों की 71 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 18.63 के औसत से 162 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें वह 16 पारियों में 5 विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे हैं। आकिब नबी को हाल में खत्म हुए टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे पर जसप्रीत बुमराह के बाहर होने के बाद उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया था। वहीं न्यूजीलैंड में तेज गेंदबाजों की अहम भूमिका को देखते हुए नबी के काउंटी में प्रदर्शन को लेकर सभी की नजरें रहने वाली हैं।
ये भी पढ़ें
हरमनप्रीत कौर ने टीम के प्रदर्शन पर जताई खुशी, पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले को लेकर भी दिया बयान
BCCI अगले FTP में चाहता है बदलाव, SENA देशों के लिए नए प्लान का भी सचिव ने किया खुलासा
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.