MCC NEET Round 2 Seat Matrix 2026: एमसीसी सीट मैट्रिक्स के मुताबिक राउंड 2 के लिए एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग की कुल 659 नई सीटें जोड़ी गई हैं। इसके अलावा 11302 क्लियर वैकेंसी है ।
12283 सीट वर्चुअल वैकेंसी की
वहीं 12283 सीटों की वर्चुअल वैकेंसी हैं। वर्चुअल वैकेंसी वह सीट होती है जो अभी राउंड 1 के कैंडिडेट के पास है, जिसने अपग्रेड (फ्लोट का विकल्प चुना) के लिए अप्लाई किया है, इसका मतलब है कि यह सीट तभी उपलब्ध होगी जब वह कैंडिडेट किसी नई पसंदीदा सीट पर चला जाएगा।
MCC सीट मैट्रिक्स 2026 राउंड 2 में पूरे भारत में 15% ऑल इंडिया कोटा सीटों पर UG मेडिकल या डेंटल कोर्स में एडमिशन के लिए कैटेगरी के हिसाब से उपलब्ध MBBS और BDS सीटें 2026 दिखाई गई हैं।
राउंड 2 शेड्यूल
MCC NEET UG काउंसलिंग 2026 के राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 3 सितंबर से 8 सितंबर 2026 तक चलेगी। वहीं उम्मीदवारों के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया भी 3 सितंबर से 9 सितंबर तक चलेगी। उम्मीदवारों को इस दौरान अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकता सावधानी से भरनी होगी। सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 9 और 10 सितंबर को पूरी की जाएगी। इसके बाद 11 सितंबर 2026 को राउंड 2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा। राउंड 2 में सीट मिलने वाले उम्मीदवारों को 12 सितंबर से 18 सितंबर 2026 के बीच संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। इसके बाद 19 सितंबर को संस्थानों की ओर से शामिल हुए उम्मीदवारों के डेटा का वेरिफिकेशन किया जाएगा।
विभिन्न राज्यों और कॉलेजों के अनुसार नई सीटों का ब्योरा
1. उत्तर प्रदेश
ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, लखीमपुर खीरी – MBBS (ऑल इंडिया कोटा)
2. उत्तराखंड
ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, देहरादून , MBBS (डीम्ड यूनिवर्सिटी), कुल सीटें: 50 सीटें
सेल्फ-फाइनेंस्ड मेरिट सीटें – 42 सीटें
NRI कोटा – 8 सीटें
3. तमिलनाडु (डीम्ड यूनिवर्सिटी)
तमिलनाडु में विभिन्न सेल्फ-फाइनेंस्ड मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में बड़ी संख्या में सीटें जोड़ी गई हैं:
करपगा विनायक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, मदुरंतकम , MBBS (सेल्फ-फाइनेंस्ड मेरिट सीट) – 150 सीटें
करपगा विनायक इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, चेन्नई BDS (सेल्फ-फाइनेंस्ड मेरिट सीट) – 100 सीटें
जेआर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, विल्लुपुरम :
MBBS (सेल्फ-फाइनेंस्ड मेरिट सीट) – 50 सीटें
धनलक्ष्मी श्रीनिवासन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल, पेरम्बलुर MBBS (सेल्फ-फाइनेंस्ड मेरिट सीट) – 50 सीटें
4. पुडुचेरी
आरुपदाई वेदु मेडिकल कॉलेज, पांडिचेरी):
MBBS (डीम्ड यूनिवर्सिटी – सेल्फ-फाइनेंस्ड मेरिट सीट)
कुल सीटें: 50 सीटें
5. असम
बोंगाईगांव मेडिकल कॉलेज, असम
MBBS (ऑल इंडिया कोटा), कुल सीटें: 15 सीटें
6. अरुणाचल प्रदेश
टोमो रीबा इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंसेज, नाहरलागुन ): MBBS (ऑल इंडिया कोटा 15 सीटें
7. गुजरात और केरल (BDS सीटें)
गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, अहमदाबाद, गुजरात: कुल 18 BDS सीटें (ऑल इंडिया कोटा)
गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज, त्रिशूर, केरल: कुल 7 BDS सीटें (ऑल इंडिया कोटा)
8. दिल्ली (B.Sc. Nursing सीटें – केवल महिला उम्मीदवार)
नर्सिंग क्षेत्र में दो प्रमुख कॉलेजों में नई सीटें शामिल की गई हैं:
कॉलेज ऑफ नर्सिंग फ्लोरेंस नाइटिंगेल CON, नई दिल्ली – दिल्ली एनसीआर और ऑल इंडिया कोटा मिलाकर इस कॉलेज में नर्सिंग की नई सीटें आवंटित की गई हैं।
कॉलेज ऑफ नर्सिंग LHMC (लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज), नई दिल्ली: इस प्रतिष्ठित संस्थान में ऑल इंडिया और दिल्ली एनसीआर कोटा के तहत नई नर्सिंग सीटें जोड़ी गई हैं।

Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.