मालूम हो कि पीईटी परीक्षा उत्तर प्रदेश की ज्यादातर भर्तियों का पहला चरण माना जाता है। इस परीक्षा को पास करना यूपीएसएसएससी द्वारा निकाली जाने वाली भर्तियों की पहली शर्त होती है।
यूपी पीईटी के लिए कैसे करें आवेदन
1. upsssc.gov.in की वेबसाइट परओटीआर का प्रोसेस पूरा होने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए लॉगइन करें।
2. इसके बाद अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम जैसी जानकारी भरें।
3. अब अपना स्टेट, होम डिस्ट्रिक्ट की डिटेल्स फिल करें।
4. अब नीचे आपको 10वीं का बोर्ड, पास करने का साल, रोल नंबर, परसेंट आदि भरनी होगी।
5. इसके बाद अगर आपने 12वीं, ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की है, तो उसकी डिटेल्स भी भरें।
6. सबमिट करके अगले कॉलम में डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे। अपना फोटो और हस्ताक्षर ओटीआर वाले साइस में ही अपलोड करें। इसके बाद अन्य डिटेल्स में
7. अपना पता आदि की जानकारी भरें।
9. अब अपनी कैटेगिरी के मुताबिक एप्लिकेश फीस भरें और फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।
आवेदन फीस
आयोग ने बस आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाई थी। वहीं, आवेदन फीस में कोई बदलाव नहीं किया था। अलग-अलग कटेगरी के लिए फीस इस प्रकार है-
सामान्य और ओबीसी: 185 रुपये
एससी और एसटी: 95 रुपये
पीडब्ल्यूडी: 25 रुपये
PET 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता
PET 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का निर्धारित तारीख तक 10वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पात्र आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
क्या होगा परीक्षा का पैटर्न?
बता दें कि यूपी पीईटी का पेपर ऑफलाइन मोड में होगा, जिसमें आपको 2 घंटे (120 मिनट) का पूरा वक्त मिलेगा। आपके सामने कुल 100 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल होंगे, जो पूरे 100 नंबर के होंगे। यानी हर सही जवाब पर एक नंबर पक्का। लेकिन, यहां एक बड़ा पेंच माइनस मार्किंग का भी है। अगर आपने हवा में तीर चलाया और जवाब गलत निकला, तो 0.25 (यानी एक चौथाई) नंबर तुरंत कट जाएगा। इसलिए सोच-समझकर ही गोलों पर पेन चलाइएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.