हुंडई अपनी तीन पॉप्युलर कारों पर 55 हजार रुपये तक की छूट दे रही है। इन कारों का नाम वरना, एक्सटर और ऑरा है। अगर आप इनमें से किसी कार को लेने का मन बना रहे हैं, तो पहले डीटेल में जान लीजिए इन पर दी जा रही डील के बारे में।
मई में हुंडई वरना पर 55 हजार रुपये तक की छूट
हुंडई वरना पर मई 2026 में 55 हजार रुपये तक की छूट दे रही है। यह सेडान अपने दमदार टर्बो-पेट्रोल इंजन और शानदार इंटीरियर के लिए जानी जाती है। यह अपने सेगमेंट की बेस्ट लुकिंग सेडान्स में से एक है। इसका मुकाबला होंडा सिटी, स्कोडा स्लाविया और फॉक्सवैगन वर्टस से है। इसकी कीमत 10.98 लाख रुपये से 18.25 लाख रुपये के बीच है।
हुंडई एक्सटर पर 40 हजार रुपये तक का ऑफ
कंपनी एक्सटर के पुराने स्टॉक पर 40 हजार रुपये तक की छूट ऑफर कर रही है। जबकि, नए यूनिट्स पर 35 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें शानदार केबिन, दमदार फीचर्स और एक स्मूथ, रिफाइंड पेट्रोल इंजन है। यह टाटा पंच को टक्कर देती है। इसकी कीमत 5.80 लाख रुपये से 9.42 लाख रुपये के बीच है।
हुंडई ऑरा पर 15 हजार रुपये तक की छूट
ऑरा के पेट्रोल वेरिएंट पर कंपनी 15 हजार रुपये तक की छूट दे रही है। जबकि, इसके सीएनजी वर्जन पर 10 हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है। यह सेडान एक रिफाइन्ड इंजन और कंफर्टेबल ड्राइव ऑफर करती है। इसकी कीमत 6 लाख रुपये से 8.54 लाख रुपये के बीच है। यह मारुति डिजायर और होंडा अमेज को टक्कर देती है।
आने वाली हैं नेक्स्ट जेनरेशन क्रेटा और i20
कंपनी थर्ड जेनरेशन क्रेटा को इस साल के आखिर या 2027 की शुरुआत में इंडियन मार्केट में लॉन्च कर सकती है। नए अडवांस्ड K3 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड नई हुंडई क्रेटा का बॉक्सी लुक होगा। इसमें 19 इंच के अलॉय वील और ‘जीरो-ग्रेविटी’ केबिन होगा। इसका सबसे बड़ा अपडेट हाइब्रिड पावरट्रेन होगा, जो 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन पर बेस्ड होगा।
नई क्रेटा के साथ ही नेक्स्ट जेनरेशन i20 भी लॉन्च होने वाली है। यह 2027 में इंडियन मार्केट में एंट्री कर सकती है। उम्मीद है कि यह नया मॉडल पहली बार एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आएगा। यह उसी नए प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा जिस पर नई वेन्यू कॉम्पैक्ट एसयूवी बेस्ड है। इस हैचबैक में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह इंजन हाइब्रिड-रेडी भी हो सकता है।
नोट: डिस्काउंट शहर और स्टॉक की उपलब्धता के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। सटीक जानकारी के लिए स्थानीय डीलरों से जरूर संपर्क करें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.