Redmi Note 17 सीरीज के बाद चीनी कंपनी जल्द ही बजट फ्रेंडली फोन लॉन्च करने वाली है। रेडमी ने अपने इस फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। रेडमी का यह स्मार्टफोन 1 अक्टूबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी पहले ही इस फोन को घरेलू मार्केट में लॉन्च कर चुकी है। वहीं, ग्लोबल मार्केट में भी इस स्मार्टफोन को पिछले महीने यानी अगस्त में लॉन्च किया जा चुका है। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट के साथ-साथ इसके कलर वेरिएंट भी रिवील किए हैं।
Redmi 17C 5G की लॉन्चिंग
रेडमी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इसकी लॉन्च डेट कंफर्म की है। यह फोन 1 अक्टूबर को भारत में पेश किया जाएगा। कंपनी ने टीजर में “MainCharacterEnergy” मेंशन किया है, जो दर्शाता है कि फोन में तगड़ी बैटरी दी जाएगी। इस फोन के बैक पैनल में रेक्टेंगुलर कैमरा आईलैंड देखने को मिल सकता है। फोन के बैक में डुअल कैमरा के साथ एक LED फ्लैश मिलेगा।
सिंगापुर में पहले हो चुका लॉन्च
Redmi 17C 5G को सिंगापुर में 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत SGD 279 यानी लगभग 20,900 रुपये है। यह फोन ब्लैक, ब्राउन और पर्पल कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। रेडमी का यह फोन 6.79 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 810 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।
Redmi 17C में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है। फोन के बैक में 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 6000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है। इसमें IP64 यानी डस्ट प्रूफ रेटिंग दी गई है।
चीनी कंपनी ने हाल ही में Redmi Note 17 Pro सीरीज पेश की है। इस सीरीज में दो फोन लॉन्च किए गए हैं, जो 9000mAh और 10,000mAh की बैटरी के साथ आते हैं। वहीं, इस सीरीज के Redmi Note 17 में कंपनी ने 8,000mAh की दमदार बैटरी दी है।
यह भी पढ़ें – Vivo ने लॉन्च किया 8000mAh की दमदार बैटरी वाला वाटरप्रूफ फोन
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.