बाबर आजम ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 जीतने के बाद खुलकर अपनी ‘जिद’ का इजहार किया है। पाकिसतान के पूर्व कप्तानी की निगाह एक या दो फॉर्मेट पर नहीं बल्कि तीनों पर है।
‘यह खिलाड़ी का काम नहीं है कि वह…’
पीएसएल फाइनल के जब बाबर आजम से पोस्ट मैच कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने पूछा कि क्या वह किसी खास फॉर्मेट पर फोकस करेंगे तो उन्होंने बीच में टोक दिया। उन्होंने व्हाइट बॉल और रेड बॉल क्रिकेट दोनों की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि सभी फॉर्मेट खेलने से खिलाड़ी को अपने खेल में अलग-अलग पहलू डेवलप करने में मदद मिलती है। बाबर आजम ने पत्रकार को मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, ”टेंशन न लें, तीनों फॉर्मेट खेलूंगा।”उन्होंने कहा, ”यह खिलाड़ी का काम नहीं है कि वह (कौन सा फॉर्मेट छोड़े) तय करे। खिलाड़ी का काम खेलना है। मेरी राय में हर खिलाड़ी को क्रिकेट का हर फॉर्मेट खेलना चाहिए। आपको सिर्फ सफेंद गेंद या टी20 पर फोकस नहीं करना चाहिए।”
‘हर फॉर्मेट से खिलाड़ी को मिलती है मदद’
पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान ने कहा, ”रेड बॉल क्रिकेट आपको बहुत ज्यादा अनुभव देता है। यह आपको सिखाता है कि पारी कैसे बनानी है और सब्र कैसे रखना है। जब आप चार दिन का क्रिकेट या कोई भी घरेलू सर्किट खेलते हैं तो आपको ‘लंबे’ रन बनाने का अनुभव मिलता है। आपको तीनों फॉर्मेट खेलने चाहिए क्योंकि एक से दूसरे में मदद मिलती है। रेड बॉल आपको टी20 और वनडे में मदद करता है। टेस्ट मैच खेलते हैं तो आप सब्र सीखते हैं और माइंडसेट मजबूत बनाते हैं। लंबी पारी खेलने की कला आती है। यह आपको व्हाइट बॉल क्रिकेट में काफी फायदा पहुंचाता है।”
स्ट्राइक रेट को लेकर सवालों के घेरे में रहे
बाबर आजम टेक्निकली अच्छे खिलाड़ी हैं और अपने शानदार कवर ड्राइव और अकेले ही पारी को संभालने की काबिलियत के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, वह सबसे छोटे फॉर्मेट में अपने स्ट्राइक रेट को लेकर सवालों के घेरे में रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 61 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 42.38 के औसत से 4366 रन बनाए। उन्होंने वनडे फॉर्मेट में 53.72 के शानदार औसत से 6501 रन जुटाए हैं। बाबर आजम ने 145 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 4596 रन जोड़े हैं, जिसमें 3590 का औसत और 128.02 का स्ट्राइक रेट रहा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.