2022 के बाद चुनाव जीतने वाले 111 सांसदों-विधायकों ने अपनी पार्टी बदली है, इसको लेकर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स यानी ADR और नेशनल इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट आ गई है। उनके एनालिसिस के मुताबिक, 2022 और 2026 के बीच संसद और विधानसभाओं के चुनाव जीतने के बाद 111 सांसदों और विधायकों ने अपनी राजनीतिक पार्टियां बदल लीं। सबसे ज्यादा पार्टी बदलने वाले नेताओं में नागालैंड और पश्चिम बंगाल के नेता शामिल रहे।
पाला बदलने वालों में 33 सांसद और 78 विधायक शामिल
इस रिपोर्ट में उस दौरान हुए चुनावों और उपचुनावों को भी शामिल किया गया है। पाया गया कि 2022 के बाद 26 लोकसभा सदस्यों, 7 राज्यसभा सदस्यों और 78 विधायकों ने अपनी पार्टियां बदल ली हैं। ADR के मुताबिक, इन मामलों में नेताओं का पार्टी बदलना, दलों का विलय, इस्तीफे के बाद उपचुनाव में जीत और अयोग्य ठहराए जाने के बाद उपचुनाव में सीट जीत वाले नेता भी शामिल हैं।
NPF में शामिल हुए 32 विधायक
नागालैंड में सबसे ज्यादा 32 ऐसे मामले सामने आए और इन सभी में विधायक शामिल थे। इनमें से अधिकतर मामले सत्ताधारी नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी यानी NDPP और नागा पीपल्स फ्रंट यानी NPF के बीच हुए गठजोड़ से जुड़े थे। ADR के एनालिसिस के अनुसार, NPF को सबसे ज्यादा विधायक मिले। कुल मिलाकर, NDPP से चुने गए 25 MLA उन लोगों में शामिल थे जिन्होंने दल बदला, जबकि कुल 32 विधायकों ने NPF का दामन थाम लिया।
TMC के 20 सांसदों ने थामा NCPI का दामन
वहीं, पश्चिम बंगाल में 20 ऐसे मामले सामने आए, जिनमें सभी सांसद शामिल थे। एनालिसिस के अनुसार, ये सभी 20 सांसद मूल रूप से ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे और बाद में नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया यानी NCPI में शामिल हो गए। इन सांसदों ने NCPI में विलय का दावा तो किया है, लेकिन यह मामला अभी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के पास है।
हाल में UDP के 8 विधायक BJP में हुए शामिल
गौरतलब है कि हाल में मेघालय में भी 8 विधायकों ने पाला बदला था। UDP के 8 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे। इनमें शामिल थे- लखमेन रिम्बुई, पायस मारवेन, किर्मेन श्यल्ला, मायरालबॉर्न सिएम, मैथ्यू कुर्बाह, ओलन सिंह सुइन, बालाजीद कुपर सिनरेम और सिनशर लिंगदोह थबाह।
(इनपुट- PTI)
ये भी पढ़ें- “उन्हें तो पद्म भूषण अवार्ड देना चाहिए”, CEC ज्ञानेश कुमार के लिए बंगाल के BJP अध्यक्ष ने क्यों कहा ऐसा?
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.