अगर आप सुरक्षित निवेश के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को पसंद करते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया है। नई दरें 4 अगस्त 2026 से लागू हो चुकी हैं। बैंक अब अलग-अलग अवधि की FD पर 2.70% से लेकर 6.55% सालाना तक ब्याज दे रहा है। ऐसे में 1 से 5 साल के लिए पैसा जमा करने वाले ग्राहकों के लिए नई दरें जानना जरूरी है।
यूनियन बैंक में 1 साल से 399 दिन की FD पर सामान्य ग्राहकों को 6.20% सालाना ब्याज मिल रहा है। वहीं 400 दिन और 401 से 443 दिन की अवधि के लिए ब्याज दर 6.25% है। इसके अलावा 444 दिन की FD पर बैंक 6.50% ब्याज दे रहा है। यानी इस अवधि में निवेश करने वालों को 1 साल के आसपास की FD में अपेक्षाकृत बेहतर रिटर्न मिल सकता है।
1 साल से 10 साल तक की FD ब्याज दर लिस्ट
अगर आप 1 साल से लेकर 10 साल की अवधि के लिए यूनियन बैंक में एफडी कराने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो संशोधित दरों के तहत आपको शानदार रिटर्न मिलेगा:
- 1 वर्ष से 399 दिन: 6.20%
- 400 दिन से 443 दिन: 6.25%
- 444 दिन की विशेष FD: 6.50%
- 445 दिन से 554 दिन: 6.15%
- 555 दिन की स्पेशल FD (सबसे ज्यादा ब्याज): 6.55%
- 556 दिन से 996 दिन: 6.15%
- 997 दिन से 3 वर्ष: 6.10%
- > 3 वर्ष से 10 वर्ष तक: 6.00%
(नोट: वरिष्ठ नागरिकों को आम ग्राहकों की तुलना में 0.50% और अति वरिष्ठ नागरिकों (80 वर्ष से अधिक) को 0.75% का अतिरिक्त ब्याज मिलता है।)
सेविंग्स अकाउंट की नई ब्याज दरें
10 अगस्त, 2026 से प्रभावी यूनियन बैंक के सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दरें इस प्रकार हैं:
- ₹50 लाख तक का बैलेंस: 2.50%
- ₹50 लाख से ₹50 करोड़: 2.55%
- ₹50 करोड़ से ₹100 करोड़: 2.60%
- ₹100 करोड़ से ₹500 करोड़: 2.75%
- ₹500 करोड़ से ₹1000 करोड़: 3.00%
- ₹3000 करोड़ से अधिक: 6.25%
यदि आप सुरक्षित निवेश पर बेहतर रिटर्न चाहते हैं, तो 555 दिनों वाली एफडी पर 6.55% ब्याज दर का लाभ उठा सकते हैं।
Disclaimer: ये कोई निवेश सलाह नहीं है बल्कि सिर्फ एक जानकारी है। रुपये-पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लें।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.