किचन के साथ उसमें इस्तेमाल होने वाली चीजों का भी साफ रहना बहुत जरूरी है। अगर आपकी किचन में इस्तेमाल होने वाले कपड़ों पर गंदे दाग लगे हैं या वह बहुत ज्यादा चिकने हो रहे हैं तो यहां बताई ट्रिक से कुकर में डालकर इन्हें साफ करें।
किचन के गंदे कपड़ों को साफ करने के लिए कुकर वाला हैक
इस हैक को अपनाकर आप चिकने कपड़ों को पूरी तरह से साफ कर सकते हैं और ये गंदे कपड़े एकदम नए की तरह चमकेंगे। इसके लिए आपको बस करना ये है कि एक कुकर में किचन के गंदे कपड़ों को डालें और फिर इसमें पानी डालें। अब दो कटे नींबू, थोड़ा बेकिंग सोडा और बर्तन धोने वाला लिक्विड डालें। अब कुकर का ढक्कन लगाएं और सीटी निकाल लें। कम से कम 15 मिनट के लिए इसे उबालें और फिर साफ पानी से इन कपड़ों को धोएं। अच्छे से कपड़े को निचोड़ कर धूप में सुखाएं।
गंदे किचन के कपड़े धोते समय इन बातों का रखें
1) कपड़ों को धोने के बाद उन्हें अच्छी तरह साफ पानी से खंगालकर सीधी धूप में सुखाएं ताकि धूप के एंटी-बैक्टीरियल गुणों से कीटाणु पूरी तरह मर जाएं। बारिश के मौसम में अगर धूप नहीं है तो आप इन कपड़ों को खुली हवा में सुखाएं।
2)अगर कपड़ों से बहुत ज्यादा गंदी बदबू आ रही है और साफ करने के बाद भी ये बदबू कम नहीं हो रही है तो एक बाल्टी में पानी भरें और इसमें हाफ कप सिरके को मिक्स कीजिए। अब कपड़ों को भिगोकर थोड़ी देर के लिए रखें। सिरके में मौजूद तत्व गंदगी और चिपचिपेपन को हटाने में कारगर साबित हो सकते हैं।
3) अगर कुकर में कपड़ों को नहीं धोना चाहते हैं या कपड़े बहुत ज्यादा गंदे नहीं है तो आप गर्म पानी का इस्तेमाल करके इन्हें साफ कर सकते हैं।
4) किचन के कपड़ों को हफ्ते में एक बार इन नुस्खे से जरूर साफ करें। और रोजाना कपड़े धोने वाले साबुन से इन्हें धोएं।
डिस्क्लेमर- यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेट पर आधारित है। लाइव हिंदुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्रता पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.