NEET PG 2026 Correction Window: NBEMS ने नीट पीजी 2026 के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है। उम्मीदवार 15 अगस्त तक अपने फॉर्म में फोटो, साइन और डिटेल्स की गलतियों को ठीक कर लें, वरना आवेदन रद्द हो सकता है।
किन गलतियों से रद्द हो सकता है आपका आवेदन?
एनबीईएमएस के अनुसार, हर साल हजारों उम्मीदवारों के आवेदन सिर्फ इसलिए खारिज कर दिए जाते हैं क्योंकि वे फोटो या डॉक्यूमेंट को निर्धारित मापदंडों के अनुसार अपलोड नहीं करते। इसलिए नीचे दी गई गलतियों को तुरंत सुधार लें।
गलत फोटो और बैकग्राउंड: फोटो हाल ही में खींची गई होनी चाहिए, जिसमें चेहरा साफ दिखे। टोपी, चश्मा या धुंधली तस्वीर अपलोड करने पर फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है। बैकग्राउंड सफेद या हल्के रंग का होना चाहिए।
सिग्नेचर : सिग्नेचर साफ होने चाहिए। काली या नीली स्याही से सफेद कागज पर किए गए सिग्नेचर ही स्वीकार किए जाएंगे।
अंगूठे का निशान: थंब इम्प्रेशन साफ होना चाहिए, जिसमें उंगलियों की रेखाएं साफ दिखाई दें।
श्रेणी व डॉक्यूमेंट अंतर: यदि आपने अपनी श्रेणी (EWS/OBC/SC/ST) या पीडब्ल्यूडी (PwBD) डिटेल्स में कोई गलत जानकारी भरी है, तो उसे अपडेटेड प्रमाणपत्रों के अनुसार ठीक कर लें।
फॉर्म में क्या बदल सकते हैं और क्या नहीं?
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि करेक्शन विंडो के दौरान सभी जानकारियों में बदलाव की अनुमति नहीं होती है। अपलोड की गई फोटो, सिग्नेचर, थंब इम्प्रेशन, परीक्षा शहर (यदि सीट उपलब्ध हो) तथा कुछ शैक्षणिक डिटेल्स में बदलाव संभव है। उम्मीदवार का नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, राष्ट्रीयता और टेस्ट सिटी चॉइस (यदि लॉक हो चुकी हो) में बदलाव नहीं होगा।
आवेदन फॉर्म में सुधार कैसे करें?
- एनबीईएमएस के आधिकारिक पोर्टल nbe.edu.in या natboard.edu.in पर जाएं।
2. ‘NEET PG 2026’ सेक्शन पर क्लिक करें और अपने यूजर आईडी व पासवर्ड से लॉगिन करें।
3. आपके द्वारा भरे गए फॉर्म की डिटेल्स स्क्रीन पर दिखाई देगा। ‘Edit Application’ लिंक पर क्लिक करें।
4. जिन जानकारियों या इमेज में कमी है, उन्हें गाइडलाइंस के अनुसार सही करें।
5. बदलावों का रिव्यू करें और अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 से पहले फॉर्म को फाइनल सबमिट कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.