कितनी महिलाएं बनीं सीईओ और एमडी?
सरकार के आंकड़े बताते हैं कि देश की 500 सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनियों में सिर्फ 9 महिला सीईओ और 25 महिला एमडी हैं. यानी इन कंपनियों के बड़े पदों पर महिलाओं की संख्या पुरुषों की तुलना में बेहद कम है. हालांकि कॉरपोरेट बोर्ड में महिलाओं की मौजूदगी बढ़ी है, लेकिन सीईओ और एमडी जैसे फैसले लेने वाले पदों तक पहुंचने में अभी भी बड़ा अंतर दिखाई देता है. आंकड़ों के मुताबिक इन टॉप 500 कंपनियों में 67 महिला ईडी और 22 महिला सीएफओ भी हैं.
दिन के 43 लाख कमाते हैं एन. चंद्रशेखरन, जानिए टाटा सन्स के चेयरमैन की नेट वर्थ
बोर्ड में कैसा हाल है?
सिर्फ सीईओ या एमडी का आंकड़ा ही नहीं, बल्कि कंपनियों के बोर्ड में महिलाओं की संख्या भी इस तस्वीर को साफ कर देती है. सरकार के अनुसार देश में कुल 638 इंडिपेंडेंट डायरेक्टर और करीब 860 डायरेक्टर या बोर्ड मेंबर महिलाएं हैं. हालांकि मंत्रालय ने ये भी कहा है कि सरकार के पास ये बताने के लिए कोई ऑफिशियल स्टडी नहीं है कि महिलाएं सीईओ, एमडी या दूसरे बड़े पदों तक कम क्यों पहुंच रही हैं.
सोने से सरकार को कितनी कमाई होती है? कस्टम ड्यूटी कलेक्शन से समझिए
महिला नेतृत्व बढ़ने से क्या होगा?
किसी कंपनी के सीईओ या एमडी का पद सिर्फ एक नौकरी नहीं होती है. ये ऐसे पद हैं जहां कंपनी की रणनीति, निवेश, कर्मचारियों और भविष्य की दिशा से जुड़े बड़े फैसले लिए जाते हैं. ऐसे में इन पदों पर महिलाओं की संख्या बढ़ने से कॉरपोरेट सेक्टर में अलग- अलग नजरिया को बढ़ावा मिलता है. इससे दूसरी महिलाओं को भी बड़े पदों तक पहुंचने के लिए मोटिवेशन मिलता है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.