UGC NET Answer Key Dtae 2026: यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जल्द ही ugcnet.nta.nic.in पर जारी होगी। अभ्यर्थी ऑनलाइन आपत्ति भी दर्ज करा सकेंगे।
जून में आयोजित हुई थी परीक्षा
यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का आयोजन देश भर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया गया था। इस परीक्षा के लिए लगभग 9.08 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। मुख्य परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 के बीच 87 विभिन्न विषयों के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा संपन्न होने के बाद से ही उम्मीदवार बेसब्री से उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट जारी होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
UGC-NET, भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए एक परीक्षा है (i) ‘जूनियर रिसर्च फेलोशिप का अवॉर्ड और सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति’, (ii) ‘सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और Ph.D में एडमिशन (iii) Ph.D में एडमिशन।
200 रुपये प्रति प्रश्न देकर दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद एनटीए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने का अवसर देगा। यदि किसी अभ्यर्थी को लगता है कि आयोग द्वारा जारी किया गया कोई उत्तर गलत है, तो वह उत्तर कुंजी चुनौती पोर्टल के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए अभ्यर्थियों को नॉन-रिफंडेबल शुल्क देना होगा। आपत्ति दर्ज करने के लिए आपत्ति विंडो आमतौर पर 3 से 4 दिनों तक खुली रहेगी।
प्राप्त सभी आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों की टीम द्वारा की जाएगी। यदि कोई आपत्ति सही पाई जाती है, तो आंसर-की को रिवाइज किया जाएगा और उसी के आधार पर फाइनल आंसर-की व परिणाम तैयार किए जाएंगे।
आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स
आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे:
- सबसे पहले एनटीए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर एक्टिव होने वाले ‘UGC NET June 2026 Answer Key Challenge / Response Sheet’ लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना एप्लीकेशन नंबर (Application Number), जन्म तिथि (Date of Birth) या पासवर्ड और स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
4. लॉगिन करते ही स्क्रीन पर आंसर-की, क्वेश्चन पेपर और रिस्पॉन्स शीट आ जाएगी।
5. इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें और अपने उत्तरों का सही मिलान करें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.