OnePlus N6x की लॉन्च डेट कंपनी ने कंफर्म कर दी है। चीनी ब्रांड का यह फोन इसी महीने के आखिर में लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले OnePlus N6x का मैक्रो पेज ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर बनाया गया था, जहां फोन की पहली झलक देखने को मिली थी। अब कंपनी ने फोन का डिजाइन पूरी तरह से रिवील कर दिया है।
कब होगा लॉन्च?
वनप्लस का यह सस्ता 5G फोन 31 जुलाई को दिन के 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के पिछले मॉडल OnePlus N6 की तरह ही इसे अमेजन स्पेशल फोन के तौर पर पेश किया जाएगा। फोन का बैक पैनल देखने में पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus Nord CE 5 की तरह है। इसे दो कलर ऑप्शन- Burgundy Red और Ice Blue में पेश किया जाएगा। फोन के बैक पैनल में एक ही कैमरा दिया जा सकता है।
फोन के सामने आए डिजाइन के मुताबिक, वनप्लस के इस फोन में 3.5mm ऑडियो जैक दिया जाएगा। फोन के बैक पैनल में सिंगल कैमरा के साथ LED फ्लैश देखा जा सकता है। इसके अलावा साइड में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन देखे जा सकते हैं। वनप्लस की ब्रांडिंग फोन के बैक पैनल में देखी जा सकती है।
कितनी हो सकती है कीमत?
OnePlus N6x के किसी भी फीचर को लेकर कंपनी ने कुछ भी आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं किया है। इसके ज्यादातर फीचर्स OnePlus N6 की तरह ही होंगे। साथ ही, इस फोन की कीमत भी OnePlus N6 के मुकाबले कम होगी। इसे भारत में 18,000 रुपये से 20,000 रुपये की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।
OnePlus N6 के फीचर्स
OnePlus N6 के फीचर्स की बात करें तो यह अफोर्डेबल फोन 6.75 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। वनप्लस के इस फोन की पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक की है। यह MediaTek Dimensity 6360Apex चिपसेट पर काम करता है।
इस फोन में 8000mAh की बैटरी, 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के आलावा 50MP का कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OxygenOS पर काम करता है। यह फोन IP65 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने से खराब नहीं होगा।
यह भी पढ़ें – कीपैड वाला 5G Flip फोन हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ मिलेगा OLED डिस्प्ले
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.