टोयोटा ग्लांजा का फेसलिफ्ट आने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई ग्लांजा को अक्टूबर 2026 में मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। इस बार कार में फीचर्स के साथ इंजन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
ऐसा हो सकता है नई ग्लांजा का डिजाइन
ग्लांजा के एक्सटीरियर डिजाइन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। मारुति और टोयोटा की पार्टनरशिप के तहत दोनों कंपनियां एक ही कार को अलग पहचान देने के लिए फ्रंट डिजाइन में मामूली बदलाव करती हैं। नई बलेनो में बड़ी फ्रंट ग्रिल, तीन क्रोम स्ट्रिप्स और बोनट पर शिफ्ट किया गया मारुति मिलता है। ग्लांजा में टोयोटा इसी डिजाइन को अपने हिसाब से थोड़ा अलग रूप दे सकती है। हालांकि, कार के हेडलैंप्स, LED DRLs और टर्न इंडिकेटर्स का डिजाइन मौजूदा मॉडल जैसा रहने की उम्मीद है। इसके अलावा 16-इंच अलॉय व्हील्स, LED टेल लैंप्स और रियर बंपर भी बड़े बदलाव नहीं किए जा सकते हैं।
Level 2 ADAS होगा सबसे बड़ा अपडेट
नई टोयोटा ग्लांजा का सबसे बड़ा अट्रैक्शन इसका Level 2 ADAS पैकेज होगा। बलेनो के बाद ग्लांजा इस सेगमेंट की अगली हैचबैक बन सकती है, जिसमें यह तकनीक मिलेगी। इसमें Automatic Emergency Braking (AEB), लेन कीप असिस्ट, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक हाई बीम असिस्ट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। टोयोटा ADAS को जरूरत के हिसाब से एक्टिवेट या डीएक्टिवेट करने के लिए एक फिजिकल बटन भी दे सकती है।
मिलेंगे कई प्रीमियम फीचर्स
ग्लांजा फेसलिफ्ट में फ्रंट सीट वेंटिलेशन, UV-Cut Glass, वायरलेस फोन चार्जर, 9-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, HUD, TPMS और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग और EBD के साथ ABS भी दिए जाएंगे।
नया 3-सिलेंडर इंजन मिलेगा
नई ग्लांजा में मौजूदा 1.2-लीटर K12N 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन की जगह 1.2-लीटर 3-सिलेंडर Z12E पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यही इंजन नई स्विफ्ट में भी मिलता है। यह 81 bhp की पावर और 112 Nm का टॉर्क देता है। इसे मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
CNG मॉडल में भी आ सकता है AMT
मारुति बलेनो CNG में 2027 से AMT का ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। ऐसे में ग्लांजा सीएनजी में भी AMT दिया जा सकता है। अब देखना होगा कि नए फीचर्स और इंजन के साथ टोयोटा इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से कितनी ज्यादा रखती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
