सिट्रोएन इंडिया ने अपनी कारों की रेंज में कई नए वेरिएंट्स को ऐड किया है। नए ऑप्शन्स में टर्बो और नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ के साथ CNG का ऑप्शन भी दिया गया है। वहीं, इलेक्ट्रिक हैचबैक e-C3X को अब ज्यादा रेंज के साथ लाया गया है।
AircrossX में Turbo इंजन सस्ता हुआ
सिट्रोएन एयरक्रॉस X में नया You Turbo Comfort Edition वेरिएंट शामिल किया गया है। इसकी कीमत ₹10.69 लाख (एक्स-शोरूम) है। इस वेरिएंट के साथ ग्राहकों को कम कीमत में टर्बोचार्ज्ड इंजन का फायदा मिलेगा। इसके अलावा Max नैचुरली एस्पिरेटेड वेरिएंट भी पेश किया गया है, जिसकी कीमत ₹11.62 लाख है। नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन वाले इस वेरिएंट में सीएनजी का ऑप्शन भी उपलब्ध है।
BasaltX में भी टर्बो और सीएनजी का ऑप्शन
BasaltX को भी नए वेरिएंट्स के साथ अपडेट किया गया है। इसका You Turbo वेरिएंट 9.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर आता है। वहीं, Max नैचुरली एस्पिरेटेड वेरिएंट की कीमत 11.34 लाख रुपये है। Max वेरिएंट में भी CNG का ऑप्शन दिया गया है, जिससे ज्यादा माइलेज और कम रनिंग कॉस्ट चाहने वाले ग्राहकों को फायदा हो सकता है।
e-C3X Extended की रेंज बढ़ी
Electric car की बात करें, तो सिट्रोएन ने e-C3X Extended पेश किया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी बढ़ी हुई ड्राइविंग रेंज है। अब यह एक बार चार्ज करने पर 330km तक चल सकती है। कंपनी इसे अपने Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल के साथ सेल कर रही है। इसकी कीमत ₹6.99 लाख से शुरू होती है, जबकि बैटरी के लिए 2.26 प्रति किलोमीटर का EMI चार्ज देना होगा।
7 साल तक का फाइनेंस ऑप्शन
नई कारों को ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए सिट्रोएन ने Step-up फाइनेंस स्कीम भी पेश की है। इसमें लोन टेन्योर 7 साल तक रखा जा सकता है। शुरुआती वर्षों में EMI आम लोन की तुलना में कम रहती है और बाद में धीरे-धीरे बढ़ती है। इस स्कीम के तहत BasaltX की EMI पहले साल 9,999 रुपये और एयरक्रॉसX की ईएमआई 10,555 रुपये से शुरू होती है। कंपनी का यह नई वेरिएंट स्ट्रैटिजी पेट्रोल, CNG और EV—तीनों तरह के ग्राहकों को ज्यादा ऑप्शन देने पर फोकस करता है।
बताते चलें कि कंपनी ने एयरक्रॉस का कंफर्ट एडिशन भी लॉन्च किया था। एयरक्रॉस कम्फर्ट एडिशन वाले वेरिएंट्स में सीट्स के लिए मेट्रोपॉलिटन बेज लेदरेट अपहोल्स्ट्री, एडजस्टेबल फ्रंट और रियर हेडरेस्ट और डैशबोर्ड पर सॉफ्ट-टच फिनिश दी गई है, जो इसके लुक और फील को बेहतर बनाती है। इसे कंपनी तीन ऐक्सेसरीज पैक के साथ ऑफर करती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
