टीवी इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेसेज रही हैं, जो एक वक्त पर बड़ी एक्ट्रेस बनीं. कई सालों तक इंडस्ट्री पर राज किया, लेकिन किसी न किसी वजह से उनका करियर ग्राफ नीचे गिरता गया. चाहे वह शादी की वजह से हो या फिर बढ़ती उम्र की वजह से. यहां हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने एक शो से ही खूब पॉपुलैरिटी हासिल की.
इस एक्ट्रेस ने कई टीवी शो में काम किया, लेकिन एक शो से रातों रात स्टार एक्ट्रेस बन गईं. इसके बाद एक्ट्रेस ने कई रियलिटी शो में काम किया. साल 2013 के बाद से एक्ट्रेस के पास कोई काम नहीं था. लॉकडाउन के बीच एक्ट्रेस खुद काम नहीं मिलने का खुलासा किया था. साल 2021 में 36 की उम्र में शादी की. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

इस एक्ट्रेस का नाम अंकिता लोखंडे हैं. अंकिता ने साल 2004 में आए रियलिटी शो’ इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज’ में बतौर कंटेस्टेंस्ट हिस्सा लिया. साल 2009 में आए शो ‘पवित्र रिश्ता’ से रातों रात स्टार बनीं. इसमें सुशांत सिंह राजपूत संग जोड़ी बनीं. दोनों का अफेयर भी हुआ. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ankitalokhande)

सुशांत सिंह राजूपत से ब्रेकअप के बाद अंकिता इंडस्ट्री से गायब हो गईं. साल 2013 में ‘एक थी नायिका’ के बाद उनका 2020 तक एक भी शो नहीं आया. इस दौरान वह इंडस्ट्री से कटी रहीं और फिर कंगना रनौत स्टारर ‘मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी’ में सपोर्टिंग रोल में नजर आईं. इसके बाद से उन्हें लगातार काम करते हुए देखा गया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ankitalokhande)
Add News18 as
Preferred Source on Google

साल 2019 में उनका नाम विक्की जैन संग जुड़ा. विक्की संग उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे. साल 2021 में दोनों ने शादी की. इससे पहले अंकिता ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुले तौर पर काम नहीं मिलने की बात कही, जिसकी वजह से फिर से चर्चा में आईं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ankitalokhande)

साल 2022 में उन्होंने ‘स्मार्ट जोड़ी’ शो में पार्टिसिपेट किया और विनर बनीं. वहीं, इसके बाद वह ‘बिग बॉस 17’ में बतौर कंटेस्टेंट दिखीं और शो की विनर बनीं. शो में अंकिता और विक्की जैन के बीच नोंकझोंक दिखी. विक्की पर कई लोगों ने आरोप लगाए की विक्की ने अंकिता से शादी सिर्फ इसलिए की कि उन्हें एक्टिंग करनी थी. टीवी में आना था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ankitalokhande)

हालांकि, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन दोनों ने इसे खारिज किया और एक-दूसरे प्यार होने की बात कही. शो में विक्की ने बताया था कि वह छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं. उनकी बिलासपुर में कोयला की खदाने हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक विक्की एक बड़े बिजनेसमैन हैं. वह बिलासपुर स्थापित महावीर ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ankitalokhande)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्की जैन की कंपनी कोल वॉशरी, कोल ट्रेडिंग, पावर प्लांट, रियल एस्टेट और एजुकेशन सेक्टर को मैनेज करती है. वह बॉक्स क्रिकेट लीग में मुंबई टाइगर्स टीम के को-ओनर भी हैं और उन्होंने हेल्थकेयर में इन्वेस्ट किया है, जिसमें IMAEC डायलिसिस सेंटर शामिल हैं. विक्की की नेट वर्थ 130 करोड़ रुपए है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ankitalokhande)

वहीं, अंकिता लोखंडे की नेटवर्थ 25 करोड़ रुपए है. दोनों की नेटवर्थ मिलाकर 155 करोड़ रुपए के लगभग है. अंकिता और विक्की ने हाल में एक नया घर खरीदा है. यह बहुत ही लैविश है. इस घर में 20 तरह के सफेद रंगों का इस्तेमाल किया गया है. यह घर 5,500 स्क्वेयर फुट में फैला हुआ है. उनके घर में एक प्राइवेट थिएटर और स्पा-कम-मेकअप रूम है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ankitalokhande)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.