Vijay-Rashmika Announces Scholarships: साउथ सिनेमा के सबसे पसंदीदा कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी नई जिंदगी की शुरुआत को लेकर चर्चा में हैं। उदयपुर के आलीशान महलों में सात फेरे लेने के बाद, यह जोड़ा अपनी भव्यता से ज्यादा अपनी दरियादिली के लिए सुर्खियों बटोर रहा है। विजय ने साबित कर दिया है कि वे न केवल पर्दे के हीरो हैं, बल्कि असल जिंदगी में भी एक ‘सुपरहीरो’ की तरह अपनी जड़ों का ख्याल रखते हैं।
शादी के पवित्र बंधन में बंधने के तुरंत बाद, विजय और रश्मिका तेलंगाना स्थित विजय के पैतृक निवास नगरकुरनूल पहुंचे। आमतौर पर सितारे अपनी शादी के बाद हनीमून के लिए विदेश रवाना होते हैं, लेकिन विजय ने अपने गांव की मिट्टी और वहां के लोगों के साथ अपनी खुशी साझा करना बेहतर समझा।
वहां ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विजय ने एक ऐसी घोषणा की, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। ‘देवरकोंडा चैरिटेबल ट्रस्ट’ के माध्यम से विजय ने इलाके के 44 सरकारी स्कूलों के कायाकल्प की जिम्मेदारी ली है।
वहां ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विजय ने एक ऐसी घोषणा की, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। ‘देवरकोंडा चैरिटेबल ट्रस्ट’ के माध्यम से विजय ने इलाके के 44 सरकारी स्कूलों के कायाकल्प की जिम्मेदारी ली है।
विजय-रश्मिका ने उन छात्रों के लिए स्कॉलरशिप का ऐलान किया है जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते हैं। इस दौरान विजय की माता माधवी की आंखों में गर्व के आंसू साफ देखे जा सकते थे। उनके इस नेक काम में पत्नी रश्मिका मंदाना और भाई आनंद देवरकोंडा भी पूरी तरह साथ नजर आए।
26 फरवरी को विजय-रश्मिका शादी के बंधन में बंधे थे
26 फरवरी को उदयपुर की खूबसूरत वादियों में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। इस समारोह में तेलुगु और कोडवा दोनों ही परंपराओं का सम्मान करते हुए रीति-रिवाजों को निभाया गया। शादी के बाद, 2 मार्च को रश्मिका ने विजय के पुश्तैनी घर में कदम रखा। गृह प्रवेश के साथ ही उन्होंने वहां श्रद्धापूर्वक सत्यनारायण व्रत की पूजा भी संपन्न की।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.