Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा और वसुंधरा का परिवार भले ही एक दूसरे से आए दिन लड़ता रहता है, लेकिन जब-जब मुसीबत आई है तब-तब दोनों परिवार एक दूसरे के लिए ढाल बनकर खड़े दिखे हैं।
जप करने को एकजुट होंगे दोनों परिवार
यह बात जब अनुपमा के पास पहुंचेगी तो वह और उसके परिवार के सभी लोग इस जप के लिए तैयार हो जाएंगे। क्योंकि बात परिवार के लोगों की सुरक्षा की होगी, इसलिए कोई इनकार नहीं करेगा। जप के लिए कोठारी मेंशन को चुनने की बजाए शाह परिवार को चुना जाएगा, ताकि बात बाहर ना जाए और चीजें आराम से हो सकें। लेकिन जब दोनों परिवार एक साथ जप करने बैठेंगे तभी हंगामा हो जाएगा। अचानक बाहर भीड़ जमा हो जाएगी। अनुपमा और बाकी लोगों को बाहर निकलने पर पता चलेगा कि मीडिया जमा हो गया है।
मीडिया के आने से बिगड़ेगी सिचुएशन
दोनों परिवारों पर आरोप लगेंगे कि वो आपस में मिले हुए हैं। मीडिया आरोप लगाएगा कि भले ही दोनों कॉम्पटिशन में एक दूसरे के सामने हों, लेकिन यह रियलिटी शो जैसा नहीं रहा, क्योंकि दोनों ही टीमें एक दूसरे के साथ मिली हुई हैं। पर्दे पर जो कुछ भी नजर आ रहा है वह एक मुकाबला कम और प्लान्ड चीजें ज्यादा हैं। माहौल बिगड़ता देखकर शो के प्रोड्यूसर्स पहुंच जाएंगे। क्योंकि उन्हें अपने शो की इमेज और पैसों की फिक्र होगी, इसलिए मीडिया के सामने वो इस सिचुएशन को अलग ढंग से पेश करेंगे।
दोनों परिवारों में फूट डालेंगे प्रोड्यूसर्स
प्रोड्यूसर्स मीडिया से कहेंगे कि यहां कुछ भी प्लान्ड नहीं है, असल में यह जो कुछ भी हो रहा है वो कॉम्पटिशन का ही हिस्सा है। क्योंकि मीडिया और ऑडियंस के सामने दोनों का एक ही घर में जमा करना जस्टिफाई करना होगा, इसलिए प्रोड्यूसर्स शाह निवास में ही एक टास्क करवाएंगे। इस टास्क के मुताबिक दो-दो टीमें बनाई जाएंगी। जिनके आदेश दूसरी टीम के मेंबर्स को मानने होंगे। शो में आगे काफी दिलचस्प मोड़ आने वाले हैं। शो के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.