मोहम्मद शमी को लेकर पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने एक अहम बात कही है। धाकड़ पेसर शमी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। वह अगले महीने 36 साल के होने जा रहे हैं।
‘भारतीय टीम किस तरह सोच रही, वो अलग…’
जहीर से जब विमल कुमार के यट्यूब चैनल पर पूछा गया कि क्या शमी 2027 वनडे वर्ल्ड कप की प्लानिंग का हिस्सा हैं? जवाब में पूर्व गेंदबाज ने कहा, ”अगर वह खेल रहें तो इसका मतलब है कि उपलब्ध हैं। मैं उसी तरह से चीजों के देखता हूं। लेकिन टीम किस तरह सोच रही है, वो अलग बात है। हालांकि, आप किस तरह सोच रहे हो यह उतना ही मायने रखता है। क्योंकि आपको खेलना है, योगदान है तो यह आपको फैसला है। टीम मैनेजमेंट की प्लानिंग में क्या चल रहा है, उसका आप ज्यादा विश्लेषण नहीं कर सकते। बतौर खिलाड़ी आपके हाथ में जो चीजें हैं, वही करना चाहिए। शमी वही कर रहे हैं। वह मैच खेल रहे हैं।”
‘जब तक आपको मूल कारण पता नहीं चलेगा…’
भारत के कई खिलाड़ी चोट से जूझ रहे हैं। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट से उबर नहीं पाने के कारण श्रीलंका सीरीज बाहर हो गए। उनकी जगह आकिब को रिप्लेसमेंट के के रूप में शामिल किया गया। जहीर ने बातचीत के दौरान कहा, ”फास्ट बॉलर्स को लेकर इशूज हैं। देखिए चोट तो खेल का हिस्सा है। यह खिलाड़ियों के करियर में लगा रहता है। आप वर्कलोड मैनेजमेंट कर सकते हैं। आपको प्लानिंग भी उस तरह से करनी होती है। किसी गेंदबाज के लिए इंजरी का दौर आ रहा है तो उसके लिए यह जरूरी होता जाता है, जो चीजें आपके कंट्रोल में हैं, उनपर फोकस रखिए। जब तक आपको मूल कारण पता नहीं चलेगा तो आप आगे नहीं बढ़ सकते।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.